न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके डिनर को स्पेशल बनाने का काम करेगी पनीर बिरयानी, लाजवाब स्वाद बना देगा दीवाना #Recipe

पनीर बिरयानी आपके डिनर को स्पेशल बनाने का काम करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको पनीर बिरयानी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 7:41:32

आपके डिनर को स्पेशल बनाने का काम करेगी पनीर बिरयानी, लाजवाब स्वाद बना देगा दीवाना #Recipe

जब भी कभी स्पेशल फूड की बात आती हैं तो वेज और नॉनवेज दोनों के पसंदीदा आहार में बिरयानी जरूर आती हैं जो डिनर को स्पेशल बनाने का काम करती हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो पनीर बिरयानी का लाजवाब स्वाद ले सकते हैं। पनीर बिरयानी आपके डिनर को स्पेशल बनाने का काम करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको पनीर बिरयानी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

बासमती चावल - 3 कप
पनीर - 1/2 किलो
काजू पेस्ट - 1 कप
प्याज लच्छे में कटा - 1 कप
प्याज बारीक कटी - 1
बादाम - 10
मक्खन - 2 टेबलस्पून
देसी घी - 4 टेबलस्पून
टोमेटो प्यूरी - 1 कप
हरी मिर्च कटी - 3
अदरक कटा - 1 टेबलस्पून
लहसुन - 5 कलियां
पुदीने की पत्तियां - 1 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबलस्पून
दालचीनी - 2 टुकड़े
हरा धनिया - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
तंदूरी मसाला - 1 टी स्पून
बड़ी इलायची - 4
हरी इलायची - 6
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer biryani recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को लें और उन्हें धोकर उबाल लें। इसके बाद पनीर के टुकड़े कर एक बाउल में रख दें। अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करें। जब पनीर अच्छे से फ्राई हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें। अब बचे तेल में लौंग, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, काली मिर्च पाउडर डालें और 30 सेकंड तक मसालों को चलाते हुए भूनें।

इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च डालें और इसे दो से तीन मिनट तक तेल आंच पर चलाते हुए फ्राई करें। इसके बाद इसमें तंदूरी मसाला, हल्दी पाउडर, इलायची पाउडर डालें और मिक्स कर दें। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और सभी को मिक्स कर 5 मिनट तक भून लें। इसके बाद इस मिश्रण में काजू पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें। जब ये मिश्रण अच्छे से पक जाए और घी छोड़ने लग जाए तो इसमें पनीर डालें और इसे लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। अब एक बर्तन लें और उसे धीमी आंच पर गैस पर रख दें।

बर्तन में पहले एक तिहाई चावल डालकर पहली परत बिछा दें। इसके ऊपर पनीर का आधा मिश्रण डालकर दूसरी परत बना दें। फिर चावल की एक और परत पनीर की परत के ऊपर बिछा दें। इसी तरह दूसरी बार चावल के ऊपर बाकी बचे पनीर के मिश्रण की दूसरी परत बिछा दें और आखिर में चावल के आखिरी हिस्से की परत सबसे ऊपर बिछा दें। अब चावल के ऊपर फ्राइड लच्छेदार प्याज, पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती डालकर फैला दें। अब बर्तन को फॉइल पेपर या फिर ढक्कन से ढंक दें और फिर धीमी आंच पर कम से कम 15 मिनट तक पकने दें। इस तरह आपके डिनर के लिए स्वादिष्ट पनीर बिरयानी बनकर तैयार हो गई है। ये आपके खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!