न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने घर पर ही बनाए रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर भुर्जी ग्रेवी, मिनटों में होगी तैयार #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर भुर्जी ग्रेवी बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 9:50:36

अपने घर पर ही बनाए रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर भुर्जी ग्रेवी, मिनटों में होगी तैयार #Recipe

पनीर भुर्जी का स्वाद सभी को पसंद आता हैं जिसे कई लोग स्नैक्स के तौर पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या अपने कभी पनीर भुर्जी ग्रेवी का स्वाद लिया हैं जो मिनटों में तैयार हो जाती हैं और बेहतरीन स्वाद देती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर भुर्जी ग्रेवी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 250 ग्राम
टमाटर बारीक कटा - 3
शिमला मिर्च बारीक कटी - 1/2
प्याज बारीक कटा - 1
बेसन - 1 टेबल स्पून
मक्खन - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
कसूरी मैथी - 1 टी स्पून
खड़ा जीरा - 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer bhurji gravy recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

ढ़ाबे के जैसी पनीर भुर्जी ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें। इसमें मक्खन और जीरा भी मिला दें। इसे तब तक गर्म करें जब तक ज़ीरा खुशबू न देने लगे। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा आंच में जीरा जल न जाए। अब इसमें प्याज और लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर सेकें। जब तक प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए तब तक इसे पकाएं। अब गैस की आंच कम कर दें और इसमें बेसन, मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, हल्दी और नमक मिला दें। मसाले सुगंधित होने तक इन्हें पकने दें। इस रेसिपी में बेसन का इसलिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इससे ग्रेवी को गाढ़ा और क्रीमी बनाने में सहायता मिलती है।

अब इस मिश्रण में टमाटर डालें और उन्हें तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर एकदम नरम न हो जाएं। इसके बाद इस ग्रेवी में शिमला मिर्च डालकर एक मिनट तक पकाएं। अब ग्रेवी को जितना गाढ़ा रखना हो उस हिसाब से उसमें पानी मिला दें और अच्छे से मिलाएं। अब पनीर लें और उसे अच्छे से क्रम्बल कर इस ग्रेवी में मिला दें। अब कढ़ाही को ढंककर ग्रेवी को 2 मिनट तक उबालें। ध्यान रखें की ग्रेवी को ज्यादा नहीं उबालना है वर्ना क्रम्बल किया हुआ पनीर का स्वाद बिगड़ सकता है। अब इसमें गरम मसाला, कसूरी मैथी और हरा धनिया पत्ती डालें। इन सभी आइटम्स को ग्रेवी में अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इस तरह आपकी पनीर भुर्जी ग्रेवी तैयार हो गई है। इसे पाव या रोटी के साथ सर्व कर घर में ही ढ़ाबा स्टाइल रेसिपी का मजा ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग