न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं पनीर बेसन चीला #Recipe

आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर बेसन चीला बनाने की रेसिपी। यह स्वाद से भरपूर होता हैं और ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Nov 2022 2:25:20

ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं पनीर बेसन चीला #Recipe

जब भी कभी नाश्ते की बात की जाती हैं तो इसमें ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो झटपट बन जाएं। ऐसे में अगर आप कुछ अच्छे ऑप्शन की तलाश में हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर बेसन चीला बनाने की रेसिपी। यह स्वाद से भरपूर होता हैं और ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

बेसन - 2 कप
पनीर कद्दूकस - 2 कप
हरी मिर्च - 3-4
चाट मसाला - 1 टी स्पून
अजवाइन - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2-3 टेबलस्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

paneer besan cheela recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

नाश्ते में पनीर बेसन चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन छान लें। इसके बाद हरी मिर्च और हरी धनिया के बारीक-बारीक टुकड़े काटकर बेसन में डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद बेसन में अजवाइन और चाटा मसाल भी डालकर मिला दें। अब थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते जाएं और बेसन का घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि बेसन का घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला रहना चाहिए।

अब पनीर को कद्दूकस करें और एक बर्तन में अलग रख दें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं। इसके बाद एक कटोरी में बेसन का घोल भरें और उसे तवे के बीच में डाल दें। इसके बाद कटोरी की मदद से गोल-गोल करते हुए चीला बनाएं।

अब चीले के ऊपर कद्दूकस पनीर डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद चम्मच की मदद से पनीर को चीले पर दबाएं और चीला पलटे। फिर दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें। चीले को तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से वह सुनहरा होकर कुरकुरा न हो जाए। इसके बाद चीले को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे घोल से एक-एक कर पनीर बेसन चीले तैयार कर लें। अब पनीर बेसन चीला चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम