न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नया ट्राई करने का मन हैं तो चटपटे स्नैक्स में बनाए Onion Rings #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए Onion Rings बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Jul 2022 3:08:27

नया ट्राई करने का मन हैं तो चटपटे स्नैक्स में बनाए Onion Rings #Recipe

प्याज ऐसी चीज हैं जिसके बिना खाने के स्वाद में हमेशा कमी ही महसूस होती हैं। खासतौर से ग्रेवी वाली डिश में फिर वह चाहे वेज हो या नॉनवेज। ऐसे में जब डिश मुख्यतया प्याज से ही बनी हो तो उसका स्वाद कैसा होगा। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपके लिए Onion Rings बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

प्याज - 2
मैदा - 1/2 कप
मकई आटा - 2 टेबलस्पून
चिली फ्लेक्स - 1/2 टी स्पून
कॉर्न फ्लेक्स क्रंब - 1 कप
मिक्सड हर्ब्स - 1/2 टी स्पून
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

onion rings recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

अनियन यानी प्याज के रिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के थोड़े मोटे गोलाकार टुकड़े करें और उनके एक-एक रिंग को अलग कर एक बाउल में रख दें। अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें मैदा और मकई का आटा़ डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद आटे के इस मिश्रण में मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। ध्यान रहे कि बैटर की सारी गांठें खत्म हो जाएं।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो प्याज की रिंग को मैदा-मकई आटे के पेस्ट में डालकर अच्छी तरह से कोट करें और फिर कॉर्न फ्लेक्स के क्रम्ब्स में रिंग को डालकर बढ़िया कोटिंग दें। ध्यान रहे कि कॉर्न फ्लेक्स को अच्छी तरह से कुचलकर कर उसके क्रम्ब्स को तैयार करना है। आप चाहें तो कॉर्न फ्लेक्स के बजाय ब्रेडक्रंब भी यूज कर सकते हैं।

कॉर्न फ्लेक्स क्रम्ब्स की कोटिंग देने के बाद अनियन रिंग को एक बार फिर मैदा के पेस्ट में डालकर पूरी तरह से डिप कर दें इसके बाद उन्हें तेल में तलने के लिए डाल दें। इस दौरान स्टिक की मदद से रिंग्स को पलटकर सेकें। जब तक अनियन रिंग्स सुनहरी भूरी और कुरकुरी न हो जाएं तब तक उसे फ्राई करें। इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे रिंग्स को तल लें। नाश्ते के लिए स्वादिष्ट अनियन रिंग्स बनकर तैयार हैं। इन्हें सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान