Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करेगा ऑयल फ्री पकौड़ा, बनी रहेगी दिल की सेहत #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऑयल फ्री पकौड़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 9:42:07

स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करेगा ऑयल फ्री पकौड़ा, बनी रहेगी दिल की सेहत #Recipe

बरसात के इन दिनों में पकौड़ों का स्वाद लेना सभी पसंद करते हैं लेकिन तेल में टेल पकौड़े दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऑयल फ्री पकौड़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इससे दिल की सेहत भी बनी रहेगी और स्वाद की चाहत भी पूरी हो जाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

बेसन - 1 कप
सूजी - 1/2 कप
दही - 3 टेबल स्पून
कच्चा आलू कसा - 1/2 कप
प्याज कटा - 1/3 कप
हरा धनिया कटा - 1 टेबल स्पून
अदरक कसा - 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 1
हल्दी पाउडर - 1/4 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
अजवाइन - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार oil free pakoda recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

ऑयल फ्री पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाला बर्तन लें। इसमें बेसन, सूजी, कसा हुआ आलू, प्याज, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा, लाल मिर्च, दही और नमक स्वादानुसार डाल लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें जिससे की सभी सामग्रियों का अच्छी तरह से साम्य हो जाए। अब इसमें पानी डालें और पेस्ट बनाना शुरू करें। पानी उतना ही मिलाएं जिससे की बेसन का यह पेस्ट गाढ़ा रहे। पेस्ट को ज्यादा पतला न करें वर्ना पकौड़े बनाने में परेशानी हो सकती है। अब इस पेस्ट को ढंककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद घोल को खोल लें। अब यह पकौड़े बनाने के लिए रेडी हो चुका है।

अब बिना तेल के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले नॉन-स्टिक पैन लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब पैन गर्म हो जाए तो उसमें तैयार घोल के छोटे-छोटे पकौड़े के आकार के हिस्से डाल दें। अब इसे ढक्कन से कवर कर दें और धीमी आंच पर इन पकौड़ों को 2-3 मिनट तक पकने दें। इसके बाद ढक्कन को खोलें और पकौड़ों को दूसरी तरफ से सिकने के लिए पलट दें। अब ढक्कन को दोबारा बंद कर दें। अब इसे कुछ मिनटों तक पकाएं जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

अब ढक्कन खोलकर मध्यम आंच पर लगभग एक मिनट तक इन पकौड़ों को पकने दें इस दौरान इन्हें हिलाते रहें। अब एक सर्विंग प्लेट में ऑयल फ्री पकौ़ड़े निकाल लें और इसी तरह अन्य पकौड़े भी तैयार कर लें। इस तरह बिना ऑयल के आपके पकौड़े तैयार हैं। ये न दिल को नुकसान पहुंचाएंगे और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगेंगे। इसे हरी चटनी या कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology