न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकफास्ट में बनाए ऑयल फ्री आलू का पराठा, नहीं होगा सेहत को कोई नुकसान #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऑयल फ्री आलू का पराठा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह स्वाद तो देगा ही, साथ में सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 9:12:41

ब्रेकफास्ट में बनाए ऑयल फ्री आलू का पराठा, नहीं होगा सेहत को कोई नुकसान #Recipe

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में आलू का पराठा मिल जाए तो क्या कहनें। आलू पराठा सभी को पसंद आता हैं और सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन तेल से सने पराठे सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऑयल फ्री आलू का पराठा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह स्वाद तो देगा ही, साथ में सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

रोस्टेड आलू - 500 ग्राम
आटा - 250 ग्राम
टमाटर - 1
हरी मिर्च - 3
हरा धनिया कटा - 1 टेबल स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
अदरक टुकड़ा - 1 इंच
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

oil free aloo paratha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

ऑयल फ्री आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाले बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें स्वानुसार नमक और पानी डालकर गूंथ लें। ध्यान रहे आटा नर्म गुंथे जिससे अच्छी तरह से बेला जा सके। आटा गूंथने के बाद अलग रख दें। अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च को बारीक काटकर एक कटोरे में रख लें। अब भुने हुए आलूओं को लें और एक-एक कर सभी के छिलके उतार दें और उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर कटोर में मिला दें। अब इस मिश्रण में दरदरा पिसा जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिला दें। अब इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मैश कर लें। इस तरह आलू पराठे में भरने के लिए आपकी स्टफिंग तैयार हो चुकी है।

अब गूंथा हुआ आटा लें और उसकी समान अनुपात में लोइयां बना लें। अब तीन लोइयां लें और उन्हें रोटी की तरह बेल लें। इसके बदा पहली रोटी लें और उस पर नाममात्र का तेल लगाकर सूखा आटा छिड़क दें फिर उस पर दूसरी रोटी को रख दें। अब दूसरी रोटी पर भी यही प्रक्रिया दोहराएं और उस पर तीसरी रोटी रख दें। अब तीसरी रोटी पर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़ककर पूरा रोल बना लें। रोल को दो बराबर भागों में काट लें। अब इस कटे रोल को रोटी की तरह फिर से बेलना होगा। रोटी की तरह बिल जाने के बाद इसके बीच में आलू की स्टफिंग रखकर उसे चारों ओर से कवर कर पराठे जैसा बेल दें। इसी तरह सभी लोइयों की मदद से आलू के पराठे तैयार कर लें।

अब लकड़ी के कोयले पर जाली रखकर इन आलू के पराठों को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। आप चाहें तो नॉन स्टिक पैन पर भी इन आलू के पराठों को दोनों ओर से अच्छी तरह से सेक सकते हैं। अब ऑयल फ्री आलू पराठे को दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें। स्नैक्स के तौर पर खाना चाहते हैं तो शाम की चाय के साथ भी इसका मजा लिया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग