न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मटन बिरयानी के साथ अपनी हाउस पार्टी को बनाए स्पेशल #Recipe

अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो हम आपके लिए आज मटन बिरयानी बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद चख सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Mar 2022 8:43:24

मटन बिरयानी के साथ अपनी हाउस पार्टी को बनाए स्पेशल #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि किसी स्पेशल ओकेजन के लिए घर पर हाउस पार्टी राखी जाती हैं जिसमें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया जाता हैं। इस हाउस पार्टी को स्पेशल बनाने के लिए कई व्यंजन बनाने जाते हैं। ऐसे में अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो हम आपके लिए आज मटन बिरयानी बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद चख सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

चावल के लिए सामग्री

- 1 चक्र फूल
- 500 ग्राम बासमती चावल
- 2 तेजपत्ता
- 2 काली इलायची
- 2 टी स्पून काला जीरा
- 6 काली मिर्च
- 6 हरी इलायची
- 6 लौंग
- 2 दालचीनी स्टिक
- 1 टी स्पून सौंफ
- ¼ जायफल
- 1 जावित्री
- 3 टी स्पून नमक

मटन को मैरिनेट करने के लिए सामग्री

- 1 किलो मटन
- 1 टेबल स्पून गर्म मसाला
- 1 लहसुन पेस्ट
- 3 पपीते का पेस्ट
- 4 टेबल स्पून हंग कर्ड
- एक नींबू का रस
- 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून नमक
- 4 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
- 2 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
- हल्का गर्म ¼ कप दूध
- घी
- केसर
- तेल
- गुलाब जल
- केवड़ा
- 4 हरी मिर्च

mutton biryani recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की वि​धि

मटन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, पपीते का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, नींबू का रस और गर्म मसाला मिक्स करें। इसके बाद तीन घंटे के लिए रखकर छोड़ दें। दूसरी तरफ दो प्याज़ को बारीक करके काट लें। प्याज़ के पीस को अलग करें। इसके बाद एक पैन या कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें। उसमें प्याज़ डालकर फ्राई कर लें। सभी प्याज़ पर तेल अच्छी तरह लगा होना चाहिए। तेल की ज़रूरत पड़ने पर और इस्तेमाल करें। प्याज़ को हल्के हाथ से भूनें और लगातार चलाते रहें। प्याज़ के भुन जाने के बाद इन्हें निकाल लें। टिशू पेपर पर रखें। ये कुरकुरी भूनी हुई प्याज़ बरीस्ता कहलाती है।

अब एक भारी पैन में घी गर्म करें। इसमें बाकी बची प्याज़ और हरी मिर्च डालें। हल्का भूरा रंग होने तक भूनें। ध्यान रहे मिक्सचर को लगातार चलाते रहें। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। साथ ही मैरिनेट किया मटन डालकर तेज़ आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। तीन कप पानी डालकर इसे एक बार उबाल लें। आंच को हल्का कर दें और मटन को पूरी तरह पक जाने तक पकाएं। फिर इसमें टमाटर, नमक, गर्म मसाला पाउडर और धनिया पत्ती डालें। मीडियम आंच पर 15 मिनट के लिए और पकाएं। बीच-बीच में मिक्सचर को चलाते रहें। थोड़े समय बाद मसालों से चिकनाई निकलने लगेगी और पानी सूख जाएगा।

बिरयानी के चावल के लिए बासमती चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। फिर इसे अच्छी तरह साफ करके इसमें से पानी निकाल दें। एक छोटे कपड़े में इलायची, दालचीनी, लौंग, जावित्री, जायफल, काली मिर्च, शाहजीरा और चक्र फूल रखकर पोटली बांध लें। करीब 750 मिलीलीटर पानी उबालकर, उसमें चावल, तेजपत्ता, नमक और बनाई गई पोटली डालें। पैन को ढक दें। चावल को 1/3 पकाएं। इसके बाद इसमें से बाकी बचा पानी निकाल कर पोटली भी निकाल लें। एक कप में गुनगुना दूध लें। उसमें केसर डालें। ढक कर 20 मिनट के लिए रख दें। साथ ही इसमें गुलाब जल और केवड़ा मिक्स करें और साइड में रख दें।

बिरयानी बनाने के लिए एक भारी पैन लें। उसमें दो बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। आंच को हल्का करके घी पिघालें। पैन के तले और किनारों पर अच्छी तरह घी लगाएं। आंच को बंद कर दें। फिर इसमें चावल के लेयर डालें। ऊपर से मटन के पीस। फिर थोड़ा-सा केसर का पानी, भूनी हुई प्याज़ और घी डालें। दोबारा इसी क्रिया को दोहराएं। चावल, मटन और सामग्री पूरी तरह ख़त्म होने तक इस क्रिया को दोहराते रहें। इसके बाद ऊपर से पुदीना और धनिया, प्याज़ और हरी मिर्च समेत आधे नींबू का रस डालें। पैन के किनारे पर गूंथा हुआ आटा या फॉइल पेपर लगाएं। इसके बाद पैन को ढक्कन से ढकें। करीब 40 मिनट के लिए बिरयानी को दम स्टाइल में पकाएं। 40 मिनट के बाद आंच को बंद कर दें। करीब दस मिनट के लिए बिरयानी को ऐसे ही रखा रहने दें। एक बर्तन में डालकर मटन बिरयानी को सलाद और रायते के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!