न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाई गई मटन बिरयानी का लजीज स्वाद बना देगा आपको दिवाना #Recipe

आज हम आपके लिए मटन बिरयानी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लजीज स्वाद आपको दिवाना बना देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 July 2021 10:05:20

इस तरह बनाई गई मटन बिरयानी का लजीज स्वाद बना देगा आपको दिवाना #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि नॉन-वेज के शौकीन वीकेंड पर कुछ अलग बनाने की चाहत रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मटन बिरयानी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लजीज स्वाद आपको दिवाना बना देगा। रायते या प्लेन दही के साथ मटन बिरयानी का स्वाद और निखर कर आता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

चावल के लिए सामग्री

- 1 चक्र फूल
- 500 ग्राम बासमती चावल
- 2 तेजपत्ता
- 2 काली इलायची
- 2 टी स्पून काला जीरा
- 6 काली मिर्च
- 6 हरी इलायची
- 6 लौंग
- 2 दालचीनी स्टिक
- 1 टी स्पून सौंफ
- ¼ जायफल
- 1 जावित्री
- 3 टी स्पून नमक

mutton biryani recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

मटन को मैरिनेट करने के लिए सामग्री

- 1 किलो मटन
- 1 टेबल स्पून गर्म मसाला
- 1 लहसुन पेस्ट
- 3 पपीते का पेस्ट
- 4 टेबल स्पून हंग कर्ड
- एक नींबू का रस
- 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून नमक
- 4 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
- 2 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
- हल्का गर्म ¼ कप दूध
- घी
- केसर
- तेल
- गुलाब जल
- केवड़ा
- 4 हरी मिर्च

mutton biryani recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की वि​धि

- मटन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, पपीते का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, नींबू का रस और गर्म मसाला मिक्स करें। इसके बाद तीन घंटे के लिए रखकर छोड़ दें।
- दूसरी तरफ दो प्याज़ को बारीक करके काट लें। प्याज़ के पीस को अलग करें। इसके बाद एक पैन या कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें। उसमें प्याज़ डालकर फ्राई कर लें।
- सभी प्याज़ पर तेल अच्छी तरह लगा होना चाहिए। तेल की ज़रूरत पड़ने पर और इस्तेमाल करें। प्याज़ को हल्के हाथ से भूनें और लगातार चलाते रहें।
- प्याज़ के भुन जाने के बाद इन्हें निकाल लें। टिशू पेपर पर रखें। ये कुरकुरी भूनी हुई प्याज़ बरीस्ता कहलाती है।
- अब एक भारी पैन में घी गर्म करें। इसमें बाकी बची प्याज़ और हरी मिर्च डालें। हल्का भूरा रंग होने तक भूनें। ध्यान रहे मिक्सचर को लगातार चलाते रहें।
- फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। साथ ही मैरिनेट किया मटन डालकर तेज़ आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं।
- इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। तीन कप पानी डालकर इसे एक बार उबाल लें।
- आंच को हल्का कर दें और मटन को पूरी तरह पक जाने तक पकाएं। फिर इसमें टमाटर, नमक, गर्म मसाला पाउडर और धनिया पत्ती डालें।
- मीडियम आंच पर 15 मिनट के लिए और पकाएं। बीच-बीच में मिक्सचर को चलाते रहें। थोड़े समय बाद मसालों से चिकनाई निकलने लगेगी और पानी सूख जाएगा।
- बिरयानी के चावल के लिए बासमती चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। फिर इसे अच्छी तरह साफ करके इसमें से पानी निकाल दें।
- एक छोटे कपड़े में इलायची, दालचीनी, लौंग, जावित्री, जायफल, काली मिर्च, शाहजीरा और चक्र फूल रखकर पोटली बांध लें।
- करीब 750 मिलीलीटर पानी उबालकर, उसमें चावल, तेजपत्ता, नमक और बनाई गई पोटली डालें। पैन को ढक दें।
- चावल को 1/3 पकाएं। इसके बाद इसमें से बाकी बचा पानी निकाल कर पोटली भी निकाल लें।
- एक कप में गुनगुना दूध लें। उसमें केसर डालें। ढक कर 20 मिनट के लिए रख दें। साथ ही इसमें गुलाब जल और केवड़ा मिक्स करें और साइड में रख दें।
- बिरयानी बनाने के लिए एक भारी पैन लें। उसमें दो बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। आंच को हल्का करके घी पिघालें। पैन के तले और किनारों पर अच्छी तरह घी लगाएं।
- आंच को बंद कर दें। फिर इसमें चावल के लेयर डालें। ऊपर से मटन के पीस। फिर थोड़ा-सा केसर का पानी, भूनी हुई प्याज़ और घी डालें। दोबारा इसी क्रिया को दोहराएं।
- चावल, मटन और सामग्री पूरी तरह ख़त्म होने तक इस क्रिया को दोहराते रहें।
- इसके बाद ऊपर से पुदीना और धनिया, प्याज़ और हरी मिर्च समेत आधे नींबू का रस डालें।
- पैन के किनारे पर गूंथा हुआ आटा या फॉइल पेपर लगाएं। इसके बाद पैन को ढक्कन से ढकें। करीब 40 मिनट के लिए बिरयानी को दम स्टाइल में पकाएं।
- 40 मिनट के बाद आंच को बंद कर दें। करीब दस मिनट के लिए बिरयानी को ऐसे ही रखा रहने दें।
- एक बर्तन में डालकर मटन बिरयानी को सलाद और रायते के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

GST कलेक्शन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अप्रैल में पहली बार ₹2.43 लाख करोड़ के पार पहुंचा राजस्व
GST कलेक्शन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अप्रैल में पहली बार ₹2.43 लाख करोड़ के पार पहुंचा राजस्व
टोल प्लाजा पर अब खत्म हुआ इंतजार! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो सिस्टम, बिना रुके दौड़ेंगी गाड़ियां
टोल प्लाजा पर अब खत्म हुआ इंतजार! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो सिस्टम, बिना रुके दौड़ेंगी गाड़ियां
पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका तेज, LPG के बाद अब ईंधन की कीमतें बढ़ने के संकेत
पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका तेज, LPG के बाद अब ईंधन की कीमतें बढ़ने के संकेत
तरबूज खाने से मौत मामले में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट में शरीर में जहर की पुष्टि
तरबूज खाने से मौत मामले में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट में शरीर में जहर की पुष्टि
जबलपुर क्रूज हादसा: मां की गोद में मिला 4 साल के मासूम का शव, दर्दनाक मंजर ने हर किसी को झकझोर दिया
जबलपुर क्रूज हादसा: मां की गोद में मिला 4 साल के मासूम का शव, दर्दनाक मंजर ने हर किसी को झकझोर दिया
ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतकर सामने आईं एक्ट्रेस, सर्जरी के निशानों को बताया अपनी ताकत, शेयर किया इमोशनल सफर
ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतकर सामने आईं एक्ट्रेस, सर्जरी के निशानों को बताया अपनी ताकत, शेयर किया इमोशनल सफर
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
सिरहाने की सही दिशा कौन सी है? सोते समय ये वास्तु नियम अपनाकर पाएं बेहतर नींद और सेहत में बड़ा सुधार
सिरहाने की सही दिशा कौन सी है? सोते समय ये वास्तु नियम अपनाकर पाएं बेहतर नींद और सेहत में बड़ा सुधार
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सूखकर सख्त और खुरदुरा हो गया है रोजमर्रा का तौलिया? इस आसान घरेलू ट्रिक से बनेगा फिर से मुलायम और नया जैसा
सूखकर सख्त और खुरदुरा हो गया है रोजमर्रा का तौलिया? इस आसान घरेलू ट्रिक से बनेगा फिर से मुलायम और नया जैसा
मंगल उदय का दिखेगा असर, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत—रुके हुए काम बनेंगे, धन और सफलता के मजबूत योग!
मंगल उदय का दिखेगा असर, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत—रुके हुए काम बनेंगे, धन और सफलता के मजबूत योग!
AC गलत तापमान पर चलाया तो बढ़ सकता है बिजली का बिल, जानिए शहर के हिसाब से सही सेटिंग
AC गलत तापमान पर चलाया तो बढ़ सकता है बिजली का बिल, जानिए शहर के हिसाब से सही सेटिंग
छोटे से गेट का बड़ा कमाल! वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
छोटे से गेट का बड़ा कमाल! वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
भारत में बने ‘Made in India’ iPhone की जबरदस्त मांग, भारी मात्रा में हो रहा विदेशों में एक्सपोर्ट
भारत में बने ‘Made in India’ iPhone की जबरदस्त मांग, भारी मात्रा में हो रहा विदेशों में एक्सपोर्ट