सर्दियों का मौसम जारी हैं और आज वीकेंड हैं। ऐसे में सभी अपने घर पर कुछ गर्मागर्म बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मटर पोहा कटलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा और इसके साथ ही आपके वीकेंड की शुरुआत जायकेदार होगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री- 1 कप पोहा (भिगोकर नरम किया हुआ)
- 1/4 कप हरी मटर (उबली हुई)
- 2 उबले और मैश किए हुए आलू
- 1 प्याज़ (कटा हुआ)
- आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- आधा टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून जीरा
- आधा टीस्पून चाट मसाला
![सर्दियों में ले गर्मागर्म मटर पोहा कटलेट का स्वाद, जायकेदार होगी वीकेंड की शुरुआत #Recipe mutter poha cutlet recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
- अदरक का एक टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
- नमक स्वादानुसार
- 2-3 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि- नरम पोहे को गूंध लें।
- इसमें हरी मटर, मैश किए आलू, प्याज़, हरा धनिया, गाजर, हरी मिर्च, अदरक, सारे पाउडर मसाले, कॉर्नफ्लोर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- चिकनाई लगे हाथों से मीडियम साइज के कटलेट बनाएं और गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
- हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।