न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में करें पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम ब्रोकली सूप का सेवन #Recipe

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम ब्रोकली सूप बनाने की रेसिपी। मशरूम ब्रोकली सूप बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Nov 2022 2:25:07

सर्दियों में करें पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम ब्रोकली सूप का सेवन #Recipe

सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी हैं। इस बदलते मौसम में आपको अपने आहार में कुछ गर्मागर्म और पोषक तत्वों से भरपूर शामिल करना चाहिए। अगर आप भी कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम ब्रोकली सूप बनाने की रेसिपी। मशरूम ब्रोकली सूप बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

ब्रोकली - 1
मशरूम - 1 कप
जीरा दरदरा पिसा - 1 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1-2 टी स्पून
क्रीम - 2 टेबलस्पून
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
तेल - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

mushroom broccoli soup recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मशरूम ब्रोकली सूप बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली और मशरूम को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद दोनों के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमें 1 टी स्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। कुठ सेकंड बाद गर्म तेल में दरदरा पिसा जीरा और काली मिर्च पाउडर डालकर भूनें। लगभग 30 सेकंड तक चलाते हुए भूनने के बाद इसमें बारीक कटी ब्रोकली डालें और 1 मिनट तक पकाएं। ब्रोकली को 1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें कटे हुए मशरूम डाल दें और दोनों को कम से कम 2 मिनट तक और पकाएं। इसके बाद मशरूम और ब्रोकली में 2 कप पानी डाल दें। 1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें।

इसके बाद कुकर का ढक्कन लगा दें और 2 सीटियां आने तक इसे पका लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें। जब कुकर का प्रेशर पूरी तरह से रिलीज हो जाए तो कुकर खोलें और ब्लेंडर की मदद से सारे मिश्रण को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। इसके बाद मिश्रण को सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से फ्रेश क्रीम मिलाकर हरा धनिया पत्ती से गार्निश करें। इसके बाद एक चुटकी काली मिर्च डालकर इसे सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम