न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पौष्टिक स्नैक्स में बनाए मूंग दाल ढोकला, मिनटों में होगा तैयार #Recipe

अगर आप दिन के लिए कुछ अलग बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए मूंग दाल ढोकला की रेसिपी। मूंग दाल से बना पौष्टिक ढोकला सभी को पसंद आता है। इसे बनाने में करीब 15 मिनट का समय लगता हैं। दिन के समय में पौष्टिक स्नैक्स के तौर पर मूंग दाल ढोकला खाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Sep 2022 4:02:14

पौष्टिक स्नैक्स में बनाए मूंग दाल ढोकला, मिनटों में होगा तैयार #Recipe

दिन के समय जब भी भूख लगती हैं तो कुछ हटकर खाने की चाहत होती हैं। अगर आप दिन के लिए कुछ अलग बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए मूंग दाल ढोकला की रेसिपी। मूंग दाल से बना पौष्टिक ढोकला सभी को पसंद आता है। इसे बनाने में करीब 15 मिनट का समय लगता हैं। दिन के समय में पौष्टिक स्नैक्स के तौर पर मूंग दाल ढोकला खाया जा सकता हैं। झटपट बनने वाले हेल्दी स्नैक्स में मूंग दाल ढोकला बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

मूंग दाल (बिना छिलके वाली) - 3/4 कप
बेसन - 1 टेबलस्पून
दही - 2 टेबलस्पून
तिल - 1/2 टी स्पून
नारियल कद्दूकस - 1 टेबलस्पून
राई - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
चीनी - डेढ़ टी स्पून
हरी मिर्च - 2-3
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
फ्रूट साल्ट - डेढ़ टी स्पून

moong dal dhokla recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मूंग दाल ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले बिना छिलके वाली (पीली) मूंग दाल लेकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मिक्सर में भिगोई मूंग दाल और हरी मिर्च के साथ थोड़ा सा पानी डालें। इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें और इसमें चीनी, हींग, बेसन, दही डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण में स्वादानुसार फ्रूट साल्ट, हल्दी और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिला लें।

अब एक ट्रे या थाली लें और उस पर घी या तेल अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद घोल को थाली में डालकर अचछी तरह से फैला दें और थाली स्टीमर में रखकर 10-15 मिनट के लिए पकने दें। जब ढोकला पक जाए तो उसे निकालकर अलग रख दें।

अब एक छोटा नॉनस्टिक पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालकर चटकाएं। इसके बाद तिल और हींग डालकर मीडियम आंच पर कुछ देर भूनें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें और तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर समान रूप से फैला दें। अब ढोकले पर बारीक कटी हरी धनिया पत्ती और कद्दूकस नारियल डालकर फैला दें। अब ढोकले को टुकड़ों में काटकर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम