न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बार लगाए गणपति बप्पा को मोदक खीर का भोग, व्रत में भी कर सकते हैं सेवन #Recipe

भोग में आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मोदक खीर बनाने की रेसिपी। मोदक लंबोदर को अतिप्रिय भोग माना जाता है। और खीर के साथ इसका संगम अलग ही आनंद देगा। गणपति की चढाएं इस प्रसाद का सेवन व्रत में भी किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Sep 2022 5:36:10

इस बार लगाए गणपति बप्पा को मोदक खीर का भोग, व्रत में भी कर सकते हैं सेवन #Recipe

गणेश उत्सव जारी हैं जो कि गणपति विसर्जन तक रहने वाला हैं। इन दस दिनों में गणपति जी को कई भोग लगाते जाते हैं। भोग में आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मोदक खीर बनाने की रेसिपी। मोदक लंबोदर को अतिप्रिय भोग माना जाता है। और खीर के साथ इसका संगम अलग ही आनंद देगा। गणपति की चढाएं इस प्रसाद का सेवन व्रत में भी किया जा सकता हैं। गणपति भोग के लिए मोदक खीर एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

दूध - डेढ़ लीटर
ताजी क्रीम - 1/2 कप
चावल का आटा - 1 कप
चीनी पाउडर - 2 टी स्पून
पिस्ता - 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
नारियल कद्दूकस - 2 टेबलस्पून
केसर - एक चुटकी
देसी घी - 1 टेबलस्पून
चीनी - 1/2 कप
नमक - चुटकीभर

modak kheer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मोदक खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा डालें। इसके बाद आटे में चुटकीभर नमक और देसी घी डालें। अब इसमें धीरे-धीरे एक कप पानी डालकर चलाते हुए मिलाएं ताकि आटे में कोई गांठ न रह जाए। इसके बाद आटे में चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें उबला हुआ पानी डालकर आटा गूंथ लें जो स्वाद में मीठा रहेगा। इसके बाद आटे को कुछ देर के लिए अलग रख दें।

जब आटे का तापमान सामान्य हो जाए तो हथेलियों में घी लगाकर आटे के छोटे-छोटे गोले तैयार कर लें। इन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं। जब आटे के सारे गोले तैयार हो जाएं तो एक स्टीमर लें और उसमें गोले रखकर 8-10 मिनट तक भाप देकर उन्हें पका लें। आपके पास अगर स्टीमर नहीं है तो इसके लिए आप कुकर का भी प्रयोग कर सकते हैं।

अब एक बर्तन में दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। दूध के गर्म होने के दौरान उसे लगातार चलाते रहें। जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें और उसमें आधा कप चीनी, इलायची पाउडर, क्रीम और केसर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद स्टीम किए हुए गोले दूध में डाल दें और ढककर पकने दें। 5-7 मिनट में आटे के गोले नरम हो जाएंगे और खीर मलाईदार हो जाएगी। इसके बाद गैस बंद कर दें। गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए मोदक खीर बनकर तैयार हो चुकी है। भोग लगाने से पहले इस पर पिस्ता की गार्निश भी कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम