न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वादिष्ट होने के साथ ही पाचन में भी हल्की होती है वेजिटेबल इडली #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए वेजिटेबल इडली बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका अलग अंदाज सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 2:21:59

स्वादिष्ट होने के साथ ही पाचन में भी हल्की होती है वेजिटेबल इडली #Recipe

कई दक्षिण भारतीय भोजन को आजकल दैनिक तौर पर सुबह नाश्ते में शामिल किया जाने लगा हैं। इन्हीं में से एक हैं इडली जो खाने में हल्की होने के साथ ही पचाने में भी बेहतरीन होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए वेजिटेबल इडली बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका अलग अंदाज सभी को पसंद आएगा। इससे बच्चों को आसानी से सब्जियों का सेवन कराया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

सूजी (रवा) - 1 कप
दही - तीन चौथाई कप
स्वीट कॉर्न - 2 टेबलस्पून
मटर - 2 टेबलस्पून
शिमला मिर्च - 1/2
गाजर - 1
बीन्स - 4-5
काजू - 7-8
राई - 1 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
चना दाल - 1 टी स्पून
उड़द दाल - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
कढ़ी पत्ते - 8-10
हरी मिर्च - 2
अदरक कटा - 1 टी स्पून
हरा धनिया - 3 टेबलस्पून
फ्रूट साल्ट - 1/2 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

mix vegetable idli recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मिक्स वेजिटेबल इडली बनाने के लिए सबसे पहले गाजर, हरी मिर्च और शिमला मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो इसमें राई, जीरा, चना दाल, उड़द दाल डालकर भूनें। कुछ सेकंड बाद कढ़ी पत्ते और एक चुटकी हींग डालकर चम्मच से चलाते हुए भूनें। इस मसाले में बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च और काजू डाल दें। काजू को सुनहरा होने तक भून लें। जब काजू का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो पैन में गाजर, स्वीट कॉर्न, बीन्स, मटर और शिमला मिर्च डालकर तलें। सब्जियों को लगभग 2 मिनट तक फ्राई होने दें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में सूजी डालें और धीमी आंच पर भुनने दें। रवा 5 मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें और सारे मिश्रण को एक बड़े बर्तन में डाल दें।

इसके बाद इस मिश्रण में दही डालकर अच्छी तरह से चम्मच से चलाते हुए मिलाएं। उसके बाद आधा कप पानी और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सामग्री मिक्स कर चिकना घोल तैयार कर लें और 20 मिनट के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद एक बार फिर घोल को अच्छे से फेंट लें और जरूरत के मुताबिक और पानी मिला दें जिससे इडली के घोल में स्थिरता बन जाए।

अब इडली बनाने का पॉट लें और उसकी प्लेट के हर खाने में पहले थोड़ा तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। अब बैटर में फ्रूट सॉल्ट/बेकिंग सोडा डालकर तब तक मिलाएं जब तक कि बैटर झागदार न हो जाए। इसके बाद पॉट में बैटर डालकर मीडियम आंच पर लगभग 15 मिनट तक इडली को पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वाद से भरपूर मिक्स वेजिटेबल इडली बनकर तैयार हो चुकी है। इसे सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान