न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात की स्पेशल डिश हैं 'मेथी थेपला', सर्दियों में उठाए इसके लाजवाब स्वाद का लुत्फ़ #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए गुजरात की स्पेशल डिश हैं मेथी थेपला बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Jan 2022 9:13:15

गुजरात की स्पेशल डिश हैं 'मेथी थेपला', सर्दियों में उठाए इसके लाजवाब स्वाद का लुत्फ़ #Recipe

जब भी कभी देश के खाने की बात आती हैं तो गुजरात का नाम तो सामने आता ही हैं जो अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए गुजरात की स्पेशल डिश हैं मेथी थेपला बनाने की Recipe लेकर आए हैं। ठंड के इन दिनों में ताज़ी मेथी की पत्तियों से इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

गेहूं का आटा - 2 कप
मेथी के पत्ते - 1 कप
दही - 1/2 कप
बेसन - 1/4 कप
तिल - 1 टी स्पून तिल
अजवायन - 1/2 टी स्पून
अदरक कसा - 1 इंच
कश्मीरी लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
तेल - जरूरत अनुसार
हरी कटी मिर्च - 1

methi thepla recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मेथी थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 2 कप गेहूं का आटा डाल दें। इसमें 1/4 कप बेसन मिला दें। अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, तिल, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें। इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च और कसा हुआ अदरक डालकर मिक्स करें। मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक-बारीक काट लें। इन पत्तियों को अब आटे के मिश्रण में डालकर मिला दें। ध्यान रखें की आटे के साथ मेथी की पत्तियां अच्छी तरह से मिल जानी चाहिए।

अब इस मिश्रण में 1/2 कप दही मिला दें। दही का इस्तेमाल करने से थेपला में आने वाली कड़वाहट दूर हो जाएगी। इसके साथ ही थेपला का स्वाद भी बढ़ जाएगा। अब थो़ड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंद लें। आप चाहें तो दही के पानी से भी आटा गूंद सकते हैं। आटा मुलायम गूंदना है जिससे थेपला आसानी से बन सके। आटे को नरम बनाने के लिए उसमें 2 चम्मच तेल भी डाल सकते हैं।

आटा गूंदने के बाद इसकी लोइयां बनाने और इसे चपाती या पराठे की तरह बेल लें। अब गैस पर तवा रखें और उस पर थेपला डालकर पकाएं। अब थेपला को पराठे की तरह ही दोनों तरफ से सेंक ले और उसमें तेल या घी लगाएं। इस तरह सभी लोइयों के थेपले तैयार कर लें। आपका स्वादिष्ट मेथी थेपला बनकर तैयार हो चुका है। इसे दही या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!