न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं साउथ इंडियन डिश मेदु वड़ा #Recipe

आज हम आपके लिए साउथ इंडियन डिश मेदु वड़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। मेदु वड़ा को नाश्ते में शामिल कर नाश्ते में कुछ नए की चाहत को पूरा कर पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 7:47:52

नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं साउथ इंडियन डिश मेदु वड़ा #Recipe

सुबह-सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए यह हमेशा का एक ही सवाल बनता है। नाश्ते में कुछ ऐसा बनाया जाना चाहिए जो झटपट तैयार हो जाए और स्वाद भी लगे। ऐसे में आज हम आपके लिए साउथ इंडियन डिश मेदु वड़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। मेदु वड़ा को नाश्ते में शामिल कर नाश्ते में कुछ नए की चाहत को पूरा कर पाएंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

उड़द दाल - 1 कप
सूखा नारियल - 1 टेबलस्पून
चावल का आटा - 1 टेबलस्पून
अदरक बारीक कटा - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
हरी मिर्च कटी - 2
कढ़ी पत्ते - 7-8
धनिया पत्ती कटी - 2 टेबलस्पून
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार

medu vada recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मेदु वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल लें और उसे पानी में भिगोकर कम से कम 3 घंटे के लिए रख दें। तय समय के बाद दाल से पानी निकाल लें और उसे मिक्सी की मदद से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे की दाल का ज्यादा पतला पेस्ट बनाने के बजाय पेस्ट थोड़ा दरदरा ही रखें। अब पेस्ट को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। इसके बाद बैटर को अच्छे से फेंटे और इसे तब तक फेंटते रहें जब तक बैटर हल्का न हो जाए।

इसके बाद इस बैटर में कटा अदरक, कड़ी पत्ते, हरा धनिया पत्ती, सूखा नारियल, हींग, चावल का आटा और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। एक बार फिर बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो अपने हाथों को गीला करे और एक छोटी सी बॉल के आकार का बैटर लें और उसे पहले गोल करें फिर हथेली पर चपटा कर बीच में से छेद कर दें। इसी तरह बैटर से मेदु वड़ा तैयार कर लें।

अब इन्हें कड़ाही में डालकर फ्राई करें। मेदु वड़ा को मीडियम आंच पर डीप फ्राई होने दें। इन्हें तब तक तलें जब तक कि दोनों साइड से ये गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। जब मेदु वड़ा कुरकुरा हो जाए तो उन्हें एक प्लेट में अलग निकाल लें। इसी तरह सारे मेदु वड़ा फ्राई कर लें। नाश्ते के लिए स्वादिष्ट मेदु वड़ा तैयार हो चुके हैं। इन्हें सांभर या चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!