Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन को दें अनोखा अंदाज, इस बार घर पर ट्राई करें मटका पुलाव #Recipe

ये आपके भोजन को बनाने का अलग अंदाज पेश करेगा और स्वाद से भरपूर तो यह है ही। आप इसका एक बार स्वाद लेंगे तो बार-बार बनाने की इच्छा मन में जागेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 7:35:58

भोजन को दें अनोखा अंदाज, इस बार घर पर ट्राई करें मटका पुलाव #Recipe

घर पर जब भी कोई स्पेशल दिन ही चावल की जगह पुलाव बनाया जाता हैं जो भोजन को स्पेशल बनाने का काम करता हैं। लेकिन अगर आप इसे और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं तो मटका पुलाव बनाने की Recipe ट्राई कर सकते हैं। ये आपके भोजन को बनाने का अलग अंदाज पेश करेगा और स्वाद से भरपूर तो यह है ही। आप इसका एक बार स्वाद लेंगे तो बार-बार बनाने की इच्छा मन में जागेगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

अंकुरित मूंग (उबली) - 1 कप
पकाए चावल - 2 कप
जीरा - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
अदरक कद्दूकस - 1/2 टी स्पून
हरा प्याज कटा - 1/2 कप
शिमला मिर्च कटी - 1/4
लौंग - 3-4
हींग - 1 चुटकी
हरी मिर्च कटी - 2
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
तेल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार matka pulao recipe,recipe,recipe in hindi बनाने की विधि

मटका पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले अंकुरित मूंग को लें और उसे साफ कर उबाल लें। इसके बाद कुकर में चावल को 70 फीसदी तक पकाएं दें। हरी प्याज का सफेद हिस्सा और शिमला मिर्च को भी बारीक काट लें। अब एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। जीरा चटकने लगे तो तेल में अदरक, कटी हरी मिर्च, हींग और लौंग डालकर भून लें। कुछ सेकंड बाद इस मसाले में बारीक कटा प्याज डाल दें और उसे 2 से 3 मिनट तक फ्राई करें। जब प्याज का रंग लाइट ब्राउन हो जाए तो उसमें शिमला मिर्च डालकर 40-50 सेकंड और भून लें। फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक डालकर भूनें।

अब मटकी से आधे मसाले को एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद मटकी के मसाले के ऊपर उबले चावल की एक परत चढ़ाएं। इसके बाद बचे मसाले को डालकर चावल की एक और परत चढ़ा दें। इसके बाद मटकी का मुंह एक बर्तन से बंद कर उसे चारों ओर से आटे से सील कर दें जिससे पुलाव अच्छी तरह से पक सकें। अब मटकी को धीमी आंच पर चूल्हे पर रखकर पुलाव पकने दें। लगभग 10 मिनट में आपका स्वादिष्ट मटका पुलाव बनकर तैयार हो जाएगा। इसे सब्जी या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology