न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ढ़ाबा स्टाइल मटर पनीर के साथ बनाए मेहमानों का भोजन स्पेशल #Recipe

अगर आप भी कुछ स्पेशल बनाने का सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए ढ़ाबा स्टाइल मटर पनीर बनाने की रेसिपी। मटर पनीर की सब्जी बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और ये अपने बेहतरीन स्वाद से सभी को पसंद आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Nov 2022 8:35:02

ढ़ाबा स्टाइल मटर पनीर के साथ बनाए मेहमानों का भोजन स्पेशल #Recipe

जब भी कभी घर पर मेहमान आते हैं तो उनके लिए भोजन में स्पेशल डिश शामिल की जाती हैं। इसी के साथ कोशिश की जाती हैं कि बनाए गए व्यंजनों का स्वाद होटल जैसा शाही हो। ऐसे में अगर आप भी कुछ स्पेशल बनाने का सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए ढ़ाबा स्टाइल मटर पनीर बनाने की रेसिपी। मटर पनीर की सब्जी बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और ये अपने बेहतरीन स्वाद से सभी को पसंद आती हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 2 कप
मटर - 1 कप
क्रीम - 1/2 कप
टमाटर - 3-4
अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया - 3-4 टेबलस्पून
तेल - 3-4 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

matar paneer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के एक-एक इंच के चौकोर टुकड़े काट लें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें पनीर के टुकड़े डालकर फ्राई करें। पनीर तब तक फ्राई करना है जब तक कि उनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर पनीर को एक प्लेट में निकाल लें।

अब कड़ाही में मटर के दानों को डाल दें और उन्हें धीमी आंच पर ढककर 2-3 मिनट तक पकाएं। जब दानें हल्के नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और मटर के दानें एक बाउल में निकाल लें। अब मिक्सर जार में टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर उन्हें ब्लेंड करें और पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।

अब ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालें और गरम करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। कुछ सेकंड बाद हल्दी, अदरक पेस्ट और धनिया पाउडर डालकर भूनें। फिर मसालों में टमाटर पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर करछी से चलाते हुए पकाएं। ग्रेवी को तब तक भूनना है जब तक कि ग्रेवी के ऊपर तेल न दिखाई देने लगे। मसाला भुन जाने के बाद उसमें क्रीम डालकर मिक्स करें। ग्रेवी को तब तक भूनना है जब तक कि उसमें उबाल न आ जाए। जरूरत के हिसाब से ग्रेवी में पानी मिक्स कर सकते हैं। ग्रेवी में उबाल आने के बाद गरम मसाला, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिला दें। इसके बाद ग्रेवी में फ्राइड पनीर और मटर डालकर मिक्स करें और सब्जी को 4-5 मिनट तक और पकाएं। फिर गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट मटर पनीर की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम