न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिनर में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, ट्राई करें पंजाबी स्वाद से भरपूर मटर कुलचा #Recipe

आज हम आपको पंजाबी जायके से भरपूर मटर कुलचा बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने के बाद आप सप्ताह में इसे एक बार तो जरूर बनाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Oct 2022 6:15:34

डिनर में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, ट्राई करें पंजाबी स्वाद से भरपूर मटर कुलचा #Recipe

जब भी कभी दिल्ली के स्ट्रीट फूड की बात की जाती है, तो मटर कुलचा का नाम जरूर लिया जाता हैं। आपको दिल्ली में हर कुछ ही दूरी पर मटर कुलचा का ठेला जरूर मिल जाएगा। इसे आप अपने डिनर में भी शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको पंजाबी जायके से भरपूर मटर कुलचा बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने के बाद आप सप्ताह में इसे एक बार तो जरूर बनाएंगे। जानते हैं इसकी रेसिपी।

कुलचा बनाने के लिए सामग्री

मैदा - ढाई कप
दही - 1/2 कप
बेकिंग सोडा - 1/4 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

matar kulcha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

मटर बनाने के लिए सामग्री

सूखी सफेद मटर - सवा कप
जीरा - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पन
तेल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

जलचीरा चटनी के लिए सामग्री

पुदीना पत्तियां - 3/4 कप
जीरा - 1 टी स्पून
सौंफ - 1 टी स्पून
इमली का पानी - 1/4 कप
बड़ी इलायची - 1
सूखी लाल मिर्च - 1
हींग - 1 चुटकी
काला नमक - 1 टी स्पून
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

matar kulcha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मटर कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले हम मटर की सब्जी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करते हैं। इसके लिए मटर लेकर उसे 8-9 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। तय समय के बाद मटर को पानी में से निकालें और उन्हें कुकर में डाल दें। कुकर में जरूरत के मुताबिक पानी और हल्दी, नमक डालकर मटर को उबाल लें। कुकर में 4-5 सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें और मटर का अतिरिक्त पानी निथार लें और उसे बड़े चम्मच की मदद से हल्का सा मैश कर लें।

अब एक मिक्सर जार में जलजीरा चटनी की सारी सामग्री डाल दें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालें और उसे पीस लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरे का तड़का लगाने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। मटर बनाने के लिए सारे मसाला पाउडर इसमें डाल दें और फिर कुछ देर तक भूनें। इसके बाद उबले मटर डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिक्स करें और 4-5 मिनट तक भून लें।

अब कुलचा बनाने की तैयारी शुरू करें। एक मिक्सिंग बाउल में मैदा डालकर उसमें दही सहित अन्य सामग्रियां डालकर मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे को ढककर आधा घंटे के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद आटा लें और उसकी लोई बेलकर कुलचा बना लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल डालकर कुलचा डालें और उसे दोनों ओर से सेंक लें। आपका कुलचा तैयार है। इसी तरह सारे आटे से कुलचे बना लें। अब मटर के साथ कुलचा सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम