न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर भी मिल सकता हैं बाजार जैसा मटर कुलचा का स्वाद, पंजाबी अंदाज में बनाए इस तरह #Recipe

अगर आप बाजार में मिलने वाले मटर कुलचा जैसा स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पंजाबी अंदाज में मटर कुलचा बनाने की रेसिपी। पंजाबी जायके से भरपूर इस फूड डिश का स्वाद जो भी एक बार चख लेता है वो इस डिश का मुरीद हुए बिना नहीं रह पाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Sep 2022 4:36:15

घर पर भी मिल सकता हैं बाजार जैसा मटर कुलचा का स्वाद, पंजाबी अंदाज में बनाए इस तरह #Recipe

क्या आप कभी राजधानी दिल्ली गए हैं? वहां आपको हर कदम की दूरी पर मटर कुलचा का ठेला जरूर मिल जाएगा जिसके स्वाद के सभी दिवाने हैं। अगर आप बाजार में मिलने वाले मटर कुलचा जैसा स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पंजाबी अंदाज में मटर कुलचा बनाने की रेसिपी। पंजाबी जायके से भरपूर इस फूड डिश का स्वाद जो भी एक बार चख लेता है वो इस डिश का मुरीद हुए बिना नहीं रह पाता है। करीब आधे घंटे में यह डिश तैयार की जा सकती हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

कुलचा बनाने के लिए सामग्री

मैदा - ढाई कप
दही - 1/2 कप
बेकिंग सोडा - 1/4 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

मटर बनाने के लिए सामग्री

सूखी सफेद मटर - सवा कप
जीरा - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पन
तेल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

matar kulcha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

जलचीरा चटनी के लिए सामग्री

पुदीना पत्तियां - 3/4 कप
जीरा - 1 टी स्पून
सौंफ - 1 टी स्पून
इमली का पानी - 1/4 कप
बड़ी इलायची - 1
सूखी लाल मिर्च - 1
हींग - 1 चुटकी
काला नमक - 1 टी स्पून
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि

मटर कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले हम मटर की सब्जी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करते हैं। इसके लिए मटर लेकर उसे 8-9 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। तय समय के बाद मटर को पानी में से निकालें और उन्हें कुकर में डाल दें। कुकर में जरूरत के मुताबिक पानी और हल्दी, नमक डालकर मटर को उबाल लें। कुकर में 4-5 सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें और मटर का अतिरिक्त पानी निथार लें और उसे बड़े चम्मच की मदद से हल्का सा मैश कर लें।

अब एक मिक्सर जार में जलजीरा चटनी की सारी सामग्री डाल दें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालें और उसे पीस लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरे का तड़का लगाने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। मटर बनाने के लिए सारे मसाला पाउडर इसमें डाल दें और फिर कुछ देर तक भूनें। इसके बाद उबले मटर डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिक्स करें और 4-5 मिनट तक भून लें। जब मटर अच्छी तरह से भुन जाएं तो उसमें जलजीरा चटनी डालकर मिलाएं और थोड़ी देर तक और पकने दें। अब आपका मटर बनकर तैयार हो गया है। इसे एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।

अब कुलचा बनाने की तैयारी शुरू करें। एक मिक्सिंग बाउल में मैदा डालकर उसमें दही सहित अन्य सामग्रियां डालकर मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे को ढककर आधा घंटे के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद आटा लें और उसकी लोई बेलकर कुलचा बना लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल डालकर कुलचा डालें और उसे दोनों ओर से सेंक लें। आपका कुलचा तैयार है। इसी तरह सारे आटे से कुलचे बना लें। अब मटर के साथ कुलचा सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम