न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही बनाए मुंबई स्पेशल मसाला पाव, स्वाद का चटकारा बना देगा आपका दिन #Recipe

कई लोग होते हैं जिन्हें स्वाद का चटकारा लेना बहुत पसंद होता हैं और वे स्ट्रीट फूड के दीवाने होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 9:07:08

घर पर ही बनाए मुंबई स्पेशल मसाला पाव, स्वाद का चटकारा बना देगा आपका दिन #Recipe

कई लोग होते हैं जिन्हें स्वाद का चटकारा लेना बहुत पसंद होता हैं और वे स्ट्रीट फूड के दीवाने होते हैं। ऐसे में आज हम इन दीवानों के लिए मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड मसाला पाव बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसका स्वाद आपका पूरा दिन बना सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड पाव - 2
तेल/बटर - 2 टेबल स्पून
प्याज (बारीक कटा) - 1
हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी) - 1
टमाटर (बारीक कटे) - 1
उबले आलू (मैश किए हुए) - 4
पावभाजी मसाला - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी पाउडर - चुटकी भर
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
नमक स्वादानुसार
भूनी हुई मूंगफली
अनार दाने
सेंव भुजिया

masala pav recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले पाव लें और उसे बीच से काट लें। अब एक नॉनस्टिक पैन में तेल या बटर डालें और पाव को अच्छी तरह से सेंक लें। अब एक कड़ाही में बटर या तेल गर्म करें और इसमें प्याज डालकर लगभग दो मिनट तक भून लें। इसमें हरी शिंमला मिर्च डाल दें और ढक्कन लगाकर पका लें। जब प्याज और शिमला मिर्च थोड़े नरम हो जाएं तो कड़ाही में टमाटर डालकर पका लें। इसके बाद धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से भूनें।

अब नमक और पानी डालकर थोड़ी देर के लिए ढककर पकाएं। अब इसमें पावभाजी मसाला डाल दें और अच्छी तरह से मिला दें। इसमें उबले आलू और एक चौथाई कप पानी मिला दें। इसे तब तक पकाएं जब तक सारी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए। जब मिश्रण से पानी सूख जाए तो इसमें बारीक कटा हरा धनिया भी मिला दें। जो मिश्रण तैयार किया है उसे सेंके हुए पाव में अच्छी तरह फैलाएं और उसमें भुनी हुई मूंगफली रख दें। इसमें सेव भुजिया और अनार दाने डालकर गार्निश कर दें। इस तरह आपका स्ट्रीट फूड टेस्टी मसाला पाव तैयार हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?