न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीकेंड स्पेशल ब्रेकफास्ट में बनाए साउथ इंडियन स्टाइल मसाला डोसा #Recipe

आज हम आपके लिए साउथ इंडियन स्टाइल मसाला डोसा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आप ब्रेकफास्ट-लंच-डिनर किसी में भी बना सकते हैं और स्वाद का मजा उठा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 9:06:50

वीकेंड स्पेशल ब्रेकफास्ट में बनाए साउथ इंडियन स्टाइल मसाला डोसा #Recipe

वीकेंड आ चुका हैं जिसे सभी अच्छे से बिताना पसंद करते हैं और हर समय कुछ स्पेशल खाने की चाहत रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए साउथ इंडियन स्टाइल मसाला डोसा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आप ब्रेकफास्ट-लंच-डिनर किसी में भी बना सकते हैं और स्वाद का मजा उठा सकते हैं। इसे सांभर और नारियल की चटनी सर्व किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं मसाला डोसा बनाने की Recipe के बारे में।

डोसे के लिए आवश्यक सामग्री

चावल - 3 कप
उड़द की धुली दाल - 1 कप
बेकिंग सोड़ा - 3/4 टी स्पून
मैथी दाना - 1 टी स्पून
तेल - डोसा सिकाई के लिए
नमक - स्वादानुसार

मसाले के लिए आवश्यक सामग्री

आलू - 500 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
मटर - 1 कटोरी
हल्दी - 1/4 टी स्पून
राई - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
अदरक - 1/2 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च - 4-5
अमचूर - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/4 टी स्पून
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून
नमक - स्वादनुसार

masala dosa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

मसाला बनाने की विधिमसाले के लिए आलू उबालें और फिर उसे ठंडा होने पर छील कर मैश कर दें। अब आलू मसाला बनाने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें फिर उसमें राई का तड़का लगाएं। अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डाल दें। इसे लगभग एक मिनट तक भून लें। अब इसमें मटर दाने और 2 टेबल स्पून पानी मिला दें। इस मसाले में आलू, नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर मिलाएं और फिर 2 मिनट तक भूने और हरा धनिया मिला दें। अब आपका डोसे के लिए मसाला भी तैयार हो चुका है।
डोसा बनाने की विधि

मसाला डोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल और चावल लें। इन्हें अच्छे से धो लें और रातभर के लिए भिगो कर रख दें। थोड़ी सी मैथी भी साफकर रातभर के लिए भिगो दें। अब भीगी दाल से पूरा पानी निकाल दें और उड़द दाल को मैथी मिलाकर पीस लें। फिर किसी बड़े बर्तन में निकाल कर रख लें। चावल को भी अलग से पीसें। पीसने के दौरान कम पानी का इस्तेमाल करें।

अब दोनों को मिला दें और गाढ़ा मिक्स तैयार कर लें। अब इस मिक्स को फर्मेट करने के लिए इसमें बेकिंग सोड़ा, नमक डालकर किसी गरम स्थान पर रख दें। इसे 12 से 14 घंटे तक रखें। इससे फर्मेट किया हुआ मिक्स पहले के मुकाबले दोगुना हो जाएगा। अब यह मिक्स डोसा बनाने के लिए तैयार हो चुका है।

अब डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक तवा लें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा तेल डाल लें। मध्यम आंच पर तवे के बीच में डोसा मिक्स डालें और उसे डोसे के आकार में फैला दें। हल्का कुरकुरा होने पर उसमें बीच में मसाला भर दें और बंद कर दें। इस तरह आपका मसाला डोसा तैयार हो गया है। आप इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग