न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मखाना भेल से शांत करें शाम को उठी हल्की भूख, बनेगा टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स #Recipe

आप कुछ हल्का खाने का विचार कर रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए मखाना भेल बनाने की रेसिपी। आपने मुरमुरों से बनने वाली भेल का स्वाद तो कई बार लिया होगा लेकिन स्नैक्स के तौर पर मखाना भेल एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। मखाना डाइजेशन में बेहद हल्का होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 9:20:59

मखाना भेल से शांत करें शाम को उठी हल्की भूख, बनेगा टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स #Recipe

अक्सर शाम के समय डिनर से कुछ देर पहले हल्की भूख लगने लगती हैं और इस दौरान कुछ भारी खा लिया तो फिर डिनर में भूख नहीं लगती हैं। ऐसे में आप कुछ हल्का खाने का विचार कर रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए मखाना भेल बनाने की रेसिपी। आपने मुरमुरों से बनने वाली भेल का स्वाद तो कई बार लिया होगा लेकिन स्नैक्स के तौर पर मखाना भेल एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। मखाना डाइजेशन में बेहद हल्का होता है। इसके चलते मखाना भेल टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

मखाने - 2 कप
मूंगफली दाने - 1/2 कप
प्याज बारीक कटा - 1/2 कप
गाजर बारीक कटी - 1/2 कप
चुकंदर बारीक कटे - 1/2 कप
टमाटर बारीक कटे - 1/2 कप
हरी मिर्च कटी - 2
धनिया पत्ती कटी - 1/4 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
चाट मसाला - 1/2 टी स्पून
देसी घी - 3-4 टी स्पून
हरी चटनी - जरूरत के अनुसार
इमली की चटनी - जरूरत के अनुसार
सेव - 1/4 कप
नमक - स्वादानुसार

makhana bhel recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मखाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को धीमी आंच पर देसी घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही का घी पिघल जाए तो उसमें मूंगफली दाने डालकर कुछ मिनट तक भून लें। जब दाने अच्छे से फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। अब कड़ाही के घी में ही मखाने डाल दें और उन्हें 5-6 मिनट तक अच्छी तरह से भूनें। इसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर चलाते हुए फ्राई करें। जब मखाने अच्छे से फ्राई हो जाएं तो उन्हें भी बाउल में निकाल लें।

अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुने हुए मूंगफली दाने और मखाने डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके पूर्व प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, चुकंदर, गाजर के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। इन्हें मखाने वाली बाउल में डाल दें और सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें चाट मसाला, हरी तीखी चटनी, इमली की मीठी चटनी, बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं। अब मखाना भेल को एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से सेव और हरी धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम