न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाजवाब स्वाद देता हैं लौकी का रायता, मिनटों में हो जाएगा तैयार #Recipe

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लौकी का रायता बनाने की रेसिपी। पौष्टिकता से भरपूर लौकी का रायता किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है और डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 11:07:25

लाजवाब स्वाद देता हैं लौकी का रायता, मिनटों में हो जाएगा तैयार #Recipe

भारतीय भोजन में रायता महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भोजन में सब्जी के साथ रायते का स्वाद लेना सभी पसंद करते हैं। रायता भी कई तरह से बनाया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लौकी का रायता बनाने की रेसिपी। पौष्टिकता से भरपूर लौकी का रायता किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है और डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

लौकी - 250 ग्राम
दही - 2 कप
हरी मिर्च - 1
जीरा - 1/2 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
देसी घी - 1 टी स्पून
हरा धनिया - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

lauki raita recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

लौकी का रायता बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर उसके छिलके उतार लें और इसके बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करें और उसमें लौकी डालकर उबाल लें। लौकी को उबलकर नरम होने में 8-10 मिनट का वक्त लगेगा। इसके बाद लौकी को पानी में से निकालकर एक बड़ी बाउल में डालकर उन्हें एक चम्मच की मदद से दबा-दबाकर मैश कर लें। लौकी को अच्छी तरह से मैश करने के बाद दही लेकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद फेंटे हुए दही को लौकी में डालकर मिला लें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

इसके बाद एक कड़ाही में 1 टी स्पून देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकाएं। कुछ सेकंड तक जीरा भूनने के बाद गैस बंद कर दें और उसमें हींग पाउडर डालकर मिला लें। अब जीरा और हींग से तैयार तड़के को रायत में डालकर अच्छे से मिला दें। स्वादिष्ट लौकी का रायता बनकर तैयार हो गया है। इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें। लौकी का रायता लंच या डिनर कभी भी बनाकर खाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम