न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा लौकी पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

अगर आप इसमें बदलाव लाते हुए कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए लौकी पराठा बनाने की रेसिपी। लौकी गुणों से भरपूर हैं जो वजन घटाने में भी मदद करती है। इसे 20 से 25 मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 9:21:16

नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा लौकी पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

नाश्ते में पराठों का सेवन करना कई लोग पसंद करते हैं और इसमें ज्यादातर लोग आलू के पराठे ही खाते नजर आते हैं। अगर आप इसमें बदलाव लाते हुए कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए लौकी पराठा बनाने की रेसिपी। लौकी गुणों से भरपूर हैं जो वजन घटाने में भी मदद करती है। इसे 20 से 25 मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता हैं। संडे ब्रेकफास्ट के लिए लौकी पराठा एक बेहतरीन विकल्प बनेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

लौकी - 1
आटा - 2 कटोरी
प्याज - 1
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी - 2 टेबलस्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

lauki paratha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले लौकी को लें और उसके छिलके उतार लें। इसके बाद किसनी की मदद से लौकी को कद्दूकस कर एक बर्तन में रख दें। अब प्याज के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस लौकी और बारीक प्याज के टुकड़े डालकर दोनों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर और कटी हरी धनिया पत्ती डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में आटा डालें और सारी सामग्री के साथ आटे को अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद कुछ देर के लिए मिश्रण को अलग रख दें।

अब पराठे का मिश्रण लें और उसे एक बार और गूंथ लें। इसके बाद आटे की लोइयां तैयार कर लें। अब एक लोई लें और उसे गोलाकार या तिकोना बेल लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें। जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें बेला हुआ पराठा डाल दें और सेकें। 20 सेकंड बाद पराठा पलट दें और दूसरी ओर चम्मच की मदद से तेल लगा दें। पराठे तो दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेक लें। इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह एक-एक कर सारी लोइयों से लौकी के पराठे तैयार कर लें। अब टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ लौकी का पराठा सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम