न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कीवी-खीरे से बनी ये रिफ्रेशिंग मॉकटेल हर किसी को आएगी पसंद #Recipe

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कीवी-खीरे से बनी रिफ्रेशिंग मॉकटेल। इसकी मदद से आप घर पर भी होटल जैसी टेस्टी मॉकटेल्स बना सकते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Nov 2022 5:26:22

कीवी-खीरे से बनी ये रिफ्रेशिंग मॉकटेल हर किसी को आएगी पसंद #Recipe

जब भी कभी घर पर कोई सेलेब्रेशन या पार्टी रखी जाती हैं तो इस दौरान कुछ ड्रिंक्स भी सर्व की जाती हैं। वेलकम ड्रिंक के तौर पर आप कई तरह के ऑप्शन रख सकते हैं जिसमें सबसे अच्छी रहती हैं फलों की ड्रिंक। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कीवी-खीरे से बनी रिफ्रेशिंग मॉकटेल। इसकी मदद से आप घर पर भी होटल जैसी टेस्टी मॉकटेल्स बना सकते है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 1 कीवी
- 1 खीरा
- 1 ऑरेंज (गार्निश के लिए)
- 1 नींबू
- पुदीना की कुछ पत्तियां
- शुगर सिरप

kiwi and cucumber mocktail recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पहले कीवी का छिल्का उतारने के लिए उसके दोनों छोर से गोल-गोल काट लें। जब एक बार कीवी को दोनों छोर से काट लिया हो तब एक टेबलस्पून को लेकर कीवी के छिलके के अंदर डालकर स्पून से कीवी का स्कूप निकाल लें। इसके बाद कीवी को गोल-गोल काट लें। कीवी को काटने के बाद उसे अलग रख दें। अब आप एक खीरा लें। पहले खीरे को अच्छे से छील लें। इसके बाद सबसे पहले खीरे के दो फांक लंबे और पतले-पतले काटें। इन्हें काटकर अलग रख दें। हम इन्हें मॉकटेल को गार्निश करने के लिए इस्तेमाल करेंगे। बचे हुए खीरे के छोटे टुकड़े कर लें।

एक बार जब आपने फलों को काट लिया है तो इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालें। मिक्सर ग्राइंडर में फल डालने के बाद नींबू के एक टुकड़े को लेकर मिक्सर ग्राइंडर में निचोड़ दें। मिक्सर ग्राइंडर में 4 आइस क्यूब (बर्फ के टुकड़े) डालें। इसके बाद एक टी स्पून शुगर सिरप भी डाल लें। शुगर सिरप डालना जरूरी नहीं है। अगर आपको शुगर सिरप का टेस्ट पसंद नहीं आता है तो आप इसे न डालें। अब शुगर सिरप और फल डालने के बाद आप इसमें पुदीना की कुछ पत्तियां डालें और आधा कप पानी डालें। अब मिक्सर ग्राइंडर का ढक्कन बंद करके आप इसे हल्का पीस लें। मिक्सचर को पीसते वक्त ध्यान रखें कि मिक्सचर ज्यादा पतला न पीसें। इस पूरे मिक्सचर को हल्का गाढ़ा ही रखें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट मॉकटेल।

अब आप कांच का एक गिलास लें। उसमें आइस क्यूब डालें। आइस क्यूब डालने के बाद आप कीवी के दो गोल कटे हुए टुकड़ों को आइस क्यूब और गिलास के बीच में लगा दें। इसके बाद खीरे की लंबी कटी हुई फांक में दो तीन पुदीने रख कर उसे रोल करें। रोल करने के बाद उसे टूथपिक की मदद से उसी शेप में सेट कर दें। अब टूथपिक को आप गिलास के ऊपर लगा सकते हैं। गोल कटे हुए संतरे को भी आप आइस क्यूब और गिलास के बीच सेट कर दें। अब इसमें ठंड़ा-ठंडा मॉकटेल सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम