न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर लेना चाहते हैं गुजराती स्वाद, बनाए वहां की प्रसिद्द खांडवी #Recipe

आप भी अपने घर पर किसी गुजराती स्नैक्स को बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए गुजरात की स्पेशल खांडवी बनाने की रेसिपी। इसे बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती हैं लेकिन लाजवाब स्वाद भी मिलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Oct 2022 10:37:32

घर पर लेना चाहते हैं गुजराती स्वाद, बनाए वहां की प्रसिद्द खांडवी #Recipe

खानपान और स्नैक्स की बात आती हैं तो गुजरात का नाम जरूर लिया जाता हैं जहां के बने व्यंजन देश-विदेश में पसंद किए जाते हैं। गुजरात में एक से बढ़कर एक स्नैक्स बनाए जाते हैं। अगर आप भी अपने घर पर किसी गुजराती स्नैक्स को बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए गुजरात की स्पेशल खांडवी बनाने की रेसिपी। इसे बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती हैं लेकिन लाजवाब स्वाद भी मिलता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- एक कटोरी बेसन
- एक कप दही
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/4 छोटी चम्मच हल्दी
- आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- पानी जरूरत के अनुसार
- 3 से 4 करी पत्ते
- एक छोटी चम्मच राई
- एक बड़ा चम्मच कच्चा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- बारीक कटा हरा धनिया
- एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- स्वादानुसार नमक
- एक बड़ा चम्मच तेल

khandvi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बर्तन में दही और बेसन को एकसाथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब बेसन में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर घोल बनाएं।
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में बेसन का घोल डालकर कड़छी से लगातार चलाते रहें।
- जब बेसन का घोल गाढ़ा होने लगे तब आंच धीमी कर इसे कुछ देर तक और पकाएं ताकि घोल पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए।
- घोल तैयार होते ही आंच बंद कर दें और इसे थाली पर समान रूप से फैलाएं। ध्यान रहे कि थाली को चिकना जरूर कर लें।
- 8 से 10 मिनट में घोल ठंडा हो कर जम जाएगा। जमी हुई परत को चाकू से चौड़ी पट्टियों में काट लें।
- पट्टियों को गोल फोल्ड करके रोल तैयार कर लें।
- अब दोबारा मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनें और आंच बंद कर दें।
- तड़के को एक चम्मच की मदद से सारी खांडवी पर डालें।
- तैयार है गुजराती खांडवी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी