न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर आसानी से बनाए गुजरात की फेमस फूड डिश खांडवी, चटपटा स्नैक्स #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए गुजरात की ही एक विशेष डिश खांडवी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे बेसन और दही से तैयार किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 8:37:23

घर पर आसानी से बनाए गुजरात की फेमस फूड डिश खांडवी, चटपटा स्नैक्स #Recipe

गुजरात को अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक व्यंजन का स्वाद चखने को मिलेगा। आप सभी ने गुजराती ढ़ोकला और फाफड़ा का स्वाद तो लिया ही होगा। आज इस कड़ी में हम आपके लिए गुजरात की ही एक विशेष डिश खांडवी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे बेसन और दही से तैयार किया जाता हैं। यह स्नैक्स का काम करेगी जिसका चटपटा स्वाद सभी को पसंद आएगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

बेसन - 100 ग्राम
दही - 1 कप
हरी मिर्च कटी - 2
हल्दी - 1/4 टी स्पून
अदरक पेस्ट - 1/2 टी स्पून
कच्चा नारियल कद्दूकस - 1 टेबलस्पून
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
कड़ी पत्ते - 4-5
तेल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादनुसार

khandvi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

गुजराती स्टाइल की खांडवी बनाने के लिए सबसे पहले दही को लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद बेसन को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। अब बेसन में दही डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद बेसन के घोल में 2 कप पानी, अदरक का पेस्ट, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छे से मिला दें। अब एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गैस पर रखकर उसमें बेसन का तैयार घोल डालकर करछी की मदद से उसे चलाते रहें। जब बेसन का घोल गाढ़ा होने लग जाए तो गैस की आंच कम कर दें। इसके बाद घोल को 9-10 मिनट तक धीमी आंच पर ही पकने दें। इस दौरान घोल को लगातार चलाते रहना है। अब तक खांडवी का घोल अच्छी तरह से गाढ़ा हो चुका होगा।

अब एक ट्रे लें और खांडवी के घोल को इसमें पतला-पतला कर फैलाते जाएं। अगर घोल ज्यादा हो तो ट्रे की संख्या बढ़ा सकते हैं। इसके बाद ट्रे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। इतने वक्त में घोल ठंडा होकर जम जाएगा। अब जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी और 6 इंच लंबी पट्टियों में काट लें। इसके बाद इन पट्टियों को गोल-गोल कर रोल तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें राई, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तीनों को अच्छे से भून लें। इसके बाद राई के इस तड़के को सारी खांडवी पर एक-एक कर चम्मच की मदद से डालते जाएं। इस तरह आपके स्नैक्स के लिए स्वादिष्ट गुजराती खांडवी बनकर तैयार हो चुकी है। ये रेसिपी बच्चों को भी काफी पसंद आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान