न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाश्ते में ट्राई करें गुजराती खमण ढोकला, होगा मिनटों में तैयार #Recipe

आज हम आपके लिए गुजराती खमण ढोकला बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आसानी मिनटों में तैयार हो जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Sep 2021 9:24:12

नाश्ते में ट्राई करें गुजराती खमण ढोकला, होगा मिनटों में तैयार #Recipe

सुबह-सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए यह कई बार बड़ा पेचीदा सवाल बन जाता हैं। सभी चाहते हैं की सुबह-सुबह बिना झंझंट के नाश्ता बन जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए गुजराती खमण ढोकला बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आसानी मिनटों में तैयार हो जाती हैं। इस रेसिपी की मदद से आप मुलायम और स्पंजी गुजराती खमण ढोकला तैयार कर सकेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

खमण ढोकला के लिए सामग्री

घोल बनाने के लिए
बेसन - 1 कप
सूजी (रवा) - 1 टेबल स्पून
नींबू रस - डेढ़ टी स्पून
इनो पाउडर - 1 टी स्पून
हरी मिर्च (कटी) - 2
अदरक (कद्दूकस) - 1 टी स्पून
पानी - 3/4 कप
दही - 1/4 कप
तेल - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

तडके के लिए सामग्री

तेल - 2 टेबल स्पून
कड़ी पत्ते - 10-15
राई - 1/2 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
तिल - 1 टी स्पून
चीनी - 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च (लंबाई में कटी) - 4
किसा हुआ ताजा नारियल - 2 टेबल स्पून
हींग - 1 चुटकी
पानी - 1/3 कप

khaman dhokla recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

खमण ढोकला तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। ढोकला बनाने के लिए बर्तन में 2 से 3 कप पानी डालें। इसे मध्यम आंच पर गरम करने रख दें। प्लेट रखने से पूर्व ढोकला बनाने वाले बर्तन को कम से कम 5 मिनट तक गरम करें। अब 2 छोटी थाली लें (थाली ऐसी हों जो बर्तन में आसानी से रखी जा सकें)। 1 टी स्पून तेल लगाकर उसे चिकना कर लें।

अब एक बड़े कटोरे में बेसन, सूजी, नींबू का रस, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, दही और 3/4 पानी को मिला लें। इसमें स्वादानुसार नमक डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिला दें। इस तरह मिलाएं की घोल में गुठले नहीं बचे। अब इस घोल में इनो पाउडर डालकर इसे एक मिनट तक फेंटें, इससे घोल लगभग दोगुना हो जाएगा।

इसके बाद तत्काल चिकनी की गई थाली में घोल डालें। घोल डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि थाली 1/2 इंच ऊंचाई तक ही घोल से भरी हो। अब ढोकला बनाने के बर्तन में एक स्टैंड को रखें फिर उसके ऊपर थाली रखकर उसे मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट तक भाप की मदद से पकने दें। इसके बाद ढोकला को एक चाकू डालकर देख लें। अगर चाकू डालने के बाद वह घोल में नहीं चिपकता है तो इसका मतलब है कि ढोकला पक गया है, वर्ना इसे और कुछ वक्त तक पकने दे

तड़का लगाने की विधि

अब एक कड़ाही लें उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, हींग डालें। जब यह तड़कने लगें तो जीरा, तिल, कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। अब 1/3 कप पानी और चीनी डालें। उसे उबालने रख दें। एक उबाल आने के बाद इसे एक मिनट तक पकने दें। अब आपका तड़का तैयार है उसे ढोकले पर डालकर ढोकले को धीरे से हिलाएं जिससे तड़का अच्छी तरह से लग जाए। अब कटा हुआ हरा धनिया और किसे हुए नारियल के साथ इसे सजाएं और हरी धनिया की चटनी के साथ परोसें। इस आसान विधि से घर में ही गुजराती खमण ढोकले का मजा लिया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग