न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Dussehra 2022 : त्यौहार में मिठास घोलने का काम करेगा केसर पेड़ा #Recipe

अगर आप भी अपने घर पर कुछ मीठा बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केसर पेड़ा बनाने की रेसिपी। बच्चे हों या बड़े सभी को केसर पेड़ा काफी पसंद आता है। यह त्यौहार में मिठास घोलने का काम करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 3:14:57

Dussehra 2022 : त्यौहार में मिठास घोलने का काम करेगा केसर पेड़ा #Recipe

आज दशहरे का त्यौहार देशभर में मनाया जा रहा हैं। यह दिन बुराई पर सच्चाई की जीत को दर्शाता हैं। इस दिन रावण दहन के साथ ही घरों में सभी का मुंह मीठा कराया जाता हैं। अगर आप भी अपने घर पर कुछ मीठा बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केसर पेड़ा बनाने की रेसिपी। बच्चे हों या बड़े सभी को केसर पेड़ा काफी पसंद आता है। यह त्यौहार में मिठास घोलने का काम करेगा। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

मावा (खोया) - 2 कप
चीनी - 1/2 कप
केसर - 1/4 टी स्पून
दूध - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून

kesar peda recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

दशहरा सेलिब्रेशन के लिए केसर पेड़ा तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बाउल में मावा लें और उसे अच्छी तरह से चूरा कर लें। अब एक छोटी सी बाउल में केसर के धागे डालें और उसमें 1 टेबलस्पून दूध डालकर केसर घोल दें। इसके बाद कटोरी को अलग रख दें। अब एक नॉनस्टिक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें मावा डालकर भूनें। मावा 7-8 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

मावा अच्छी तरह से जब भुन जाए तो गैस बंद कर दें और उसे एक थाली में निकालकर समान रुप से फैला दें। इसके बाद मावा ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 15-20 मिनट बाद जब मावा हल्का गर्म रह जाए तो उसमें इलायची पाउडर, केसर वाला दूध और स्वादानुसार चीनी डालकर सभी को मावे के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद मावा अच्छी तरह से ढककर आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

मावा को तय समय के बाद फ्रिज से निकालें और एक बार फिर अच्छी तरह से मिश्रण को मिलाकर उसे आटे जैसा गूंथ लें। अब मिश्रण को बराबर भागों में बांटकर उसे पेड़े का आकार दें। इसके बाद हर पेड़े पर एक-दो केसर के धागे रखकर हल्के हाथ से दबा दें। जब सारे पेड़े तैयार हो जाएं तो इन्हें एक बार फिर अच्छी तरह से ढककर फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए रख दें जिससे पेड़े अच्छी तरह से जम जाएं। इसके बाद टेस्टी केसर पेड़ा सभी को सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम