न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन के साथ मीठे में शामिल करें केसर जलेबी, इस तरह बनाना होगा आसान #Recipe

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केसर जलेबी बनाने की रेसिपी। इसे बनाने में मेहनत जरूर लगती हैं लेकिन स्वाद चखने के बाद वह मायने नही रखती हैं। इसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 7:21:47

भोजन के साथ मीठे में शामिल करें केसर जलेबी, इस तरह बनाना होगा आसान #Recipe

भारतियों की खासियत हैं कि वे भोजन के साथ मीठे को जरूर शामिल करते हैं। मीठे में बाजार से लाए व्यंजन की बजाय घर पर बने पकवान बेहतर रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केसर जलेबी बनाने की रेसिपी। इसे बनाने में मेहनत जरूर लगती हैं लेकिन स्वाद चखने के बाद वह मायने नही रखती हैं। इसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आइये जानते हैं केसर जलेबी बनाने की रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

मैदा - 1/2 किलो
चीनी - 3/4 किलो
बेसन - 100 ग्राम
दही - 150 ग्राम
केसर धागे - 1/4 टी स्पून
पिस्ता कतरन - 2 टेबलस्पून
देसी घी - तलने के लिए

kesar jalebi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

केसर जलेबी का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। केसर जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन और मैदा डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें दही डालें और तीनों को मिक्स कर दें। अब पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना लें। इसके बाद इस घोल को किसी गर्म स्थान पर 10-12 घंटों के लिए रख दें, जिससे घोल में ठीक तरह से खमीर उठ सकें। खमीर जितना बढ़िया उठेगा, जलेबी का स्वाद भी उतना बढ़िया आएगा।

अब चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर उसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तक पानी गर्म हो रहा है उसी दौरान एक छोटी बाउल में केसर और थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना लें। जब चाशनी बनना शुरू हो जाए तो उसमें केसर का पानी मिक्स कर दें। इसके बाद इसे चाशनी में अच्छे से घोल दें। जिससे चाशनी का रंग केसरिया हो जाए। जब बिना तार की चाशनी रहे तभी गैस बंद कर दें।

अब कढ़ाही में घी डालकर उसे गर्म करें। अब जलेबी का घोल लें और उसे एक बार और फेंट लें। इसके बाद जलेबी बनाने वाले कपड़े में घोल डाल दें। आप चाहें तो जलेबी मेकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब तेल में गोल-गोल करते हुए जलेबी बनाकर डालें और डीप फ्राई करें। जलेबी को क्रिस्पी और गोल्डन होने तक फ्राई करें। जब जलेबी ठीक से डीप फ्राई हो जाएं तो उन्हें निकालकर चाशनी में डुबोकर कुछ देर तक रखें। तैयार जलेबियों को चाशनी में 3-4 मिनट तक रखें जिससे जलेबी ठीक तरह से चाशनी को सोख सकें। इसके बाद जालीदार छलनी की मदद से जलेबियों को एक बड़ी थाली या ट्रे में निकाल लें। इसी तरह सारे घोल की जलेबी बना लें। आपकी स्वादिष्ट केसर जलेबी बनकर तैयार हो चुकी है। इन्हें प्लेट में रखें और ऊपर से पिस्ता कतरन और केसर डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम