न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीरी चिकन पुलाव के साथ बनाए अपने संडे को स्पेशल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

अगर आप इस संडे नॉनवेज बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कश्मीरी चिकन पुलाव बनाने की रेसिपी। खड़े मसाले और सूखे मेवे का कॉम्बीनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है। इसे 30 मिनट में बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। इसका स्वाद साधारण पुलाव से बेहद हटकर होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 5:16:55

कश्मीरी चिकन पुलाव के साथ बनाए अपने संडे को स्पेशल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

सप्ताह भर काम करने के बाद जब संडे आता है तो सभी इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए खाने में कुछ हटकर बनाने पर विचार करते हैं। अगर आप इस संडे नॉनवेज बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कश्मीरी चिकन पुलाव बनाने की रेसिपी। खड़े मसाले और सूखे मेवे का कॉम्बीनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है। इसे 30 मिनट में बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। इसका स्वाद साधारण पुलाव से बेहद हटकर होता हैं। संडे स्पेशल के तौर पर कश्मीरी चिकन पुलाव एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- आधा किलो चिकन
- 2 कप चावल
- 1 कप दही
- 1 कप प्याज (कटी हुई)
- 4-6 कली लहसुन (बारीक कटी हुई)
- 8-10 किशमिश
- 2 लौंग
- 4 हरी इलायची
- 2 दालचीनी का टुकड़ा
- 2 टीस्पून जीरा
- 2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 2 टीस्पून जावित्री पाउडर
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून देसी घी
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार

kashmiri chicken pulao recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

- सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- अब चिकन को बराबर पीस में काटकर साफ कर लें।
- इसके बाद एक कटोरी में दही, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बनाएं।
- मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रखें।
- घी के गर्म होते ही इसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर हल्का भून लें।
- फिर प्याज, लहसुन और अदरक डालकर भूनें।
- प्याज के भुन जाने के बाद इसमें दही वाला मिश्रण डालकर पकाएं।
- मसाले के तेल छोड़ने के बाद इसमें चिकन डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
- चिकन के हल्का पकने के बाद पानी और नमक डालकर एक उबाल आने तक पकाएं।
- अब चावल डालकर ढककर पकने दें।
- इस बीच इसमें किशमिश और जावित्री पाउडर डालकर हल्के हाथ से कड़छी से मिलाएं और कुछ देर और पकने दें।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
- तैयार है कश्मीरी चिकन पुलाव। गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम