न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा स्वादिष्ट काजू करी का जायका #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर नहीं बल्कि काजू करी बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Aug 2022 6:32:05

बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा स्वादिष्ट काजू करी का जायका #Recipe

जब भी कभी घर में मेहमान आते हैं तो उनके लिए भोजन में कुछ स्पेशल बनाया जाता हैं और इसके लिए सबसे ज्यादा पनीर को पसंद किया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर नहीं बल्कि काजू करी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह आपके भोजन को शाही रूप देती हैं। इस स्वादिष्ट काजू करी का जायका बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

काजू - आधा कप
प्याज (मीडियम साइज) - 2
काजू कतरन - 1/2 कप
टमाटर - 1
तेजपत्ता - 1
दही - 1 टेबलस्पून
मलाई - 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
खड़ी लाल मिर्च - 2
हरी मिर्च कटी - 2
जीरा - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1/4 टी स्पन
हरी धनिया पत्ती कटी - 2 टेबलस्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
घी - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

kaju curry recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

काजू करी बनाने के लिए सबसे पहले 1 प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। इसके बाद काजू को निकालकर एक बाउल में अलग रख दें। अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। वही दूसरी ओर एक बर्तन में पानी डालकर उसमें काजू कतरन और एक प्याज काटकर डालें और उबालें।

काजू कतरन और प्याज में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और सारा पानी निकालकर दोनों चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर रख लें। इस बीच तेल की कड़ाही गर्म होने पर उसमें जीरा और तेजपत्ता डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें पहले से काटकर रखा एक प्याज डालकर भूनें। जब प्याज नरम होकर सुनहरे हो जाएं तो उसमें कटे टमाटर और सारे मसाले डालकर भूनें।

जब मिश्रण में से खुशबू आने लगे और वह तेल छोड़ दे तो इसमें काजू कतरन और प्याज का तैयार किया गया पेस्ट डाले। ग्रेवी को कम से कम 8-10 मिनट तक भूनें जिससे इसका कच्चापन पूरी तरह से खत्म हो जाए। इसके बाद ग्रेवी में मलाई और दही डालकर पकने दें। जब ग्रेवी पक जाए तो उसमें हथेलियों से मसलकर कसूरी मेथी डालकर चलाएं फिर गैस बंद कर दें। आखिर में पहले से फ्राई कर रखे काजू और हरी धनिया पत्ती ग्रेवी में डालकर मिक्स करें और गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान