आजकल घरों में इटालियन व्यंजन बहुत बनाए जाते हैं। ऐसे में आज हम भी आपके लिए इटालियन स्पेगेटी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लजीज स्वाद सभी को दीवाना बना देगा। इसे बच्चों के स्पेशल मेन्यु में शामिल किया जा सकता हैं और बच्चों का दिन और स्वादिष्ट बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 200 ग्राम स्पेगेटी (उबली हुई)
- 2 टेबलस्पूून ऑलिव ऑयल
- 3 कली लहसुन (कटे हुए)
- 3 प्याज़ (कटे हुए)
- 200 ग्राम टोमैटो प्यूरी
- 1 टेबलस्पूून चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 टीस्पूून चिली फ्लेक्स
![बच्चों के स्पेशल मेन्यु में बनाए इटालियन स्पेगेटी, लजीज स्वाद बना देगा दीवाना #Recipe italian spaghetti recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- नमक स्वादानुसार
- कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार
- 2 टेबलस्पूून फ्रेश क्रीम
बनाने की विधि
- 2 प्याज़ को बारीक़ काट लें।
- एक प्याज़ और लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें।
- एक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करके कटा हुआ प्याज़ और प्याज़-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भून लें।
- टोमैटो प्यूरी, नमक और चिली फ्लेक्स डालकर5 मिनट तक उबालकर आंच से उतार लें।
- स्पेगेटी को फ्रेश क्रीम और चीज़ से सजाएं।
- उपरोक्त बनाए हुए टोमैटो सॉस के साथ गरम-गरम सर्व करें।