Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्नैक्स के तौर पर बनाए रेस्तरां जैसा हरा भरा कबाब, लाजवाब स्वाद बना देगा दिवाना #Recipe

अगर आप भी अपनी होम पार्टी पर किसी स्नैक्स को बनाने का विचार कर रहे हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं रेस्तरां जैसा हरा भरा कबाब बनाने की रेसिपी। इसका लाजवाब स्वाद आपकी पार्टी की शान बनेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Sep 2022 8:22:20

स्नैक्स के तौर पर बनाए रेस्तरां जैसा हरा भरा कबाब, लाजवाब स्वाद बना देगा दिवाना #Recipe

कोई भी फंक्शन हो या पार्टी उसके मेन्यु में कुछ स्नैक्स जरूर शामिल किए जाते हैं। अगर आप भी अपनी होम पार्टी पर किसी स्नैक्स को बनाने का विचार कर रहे हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं रेस्तरां जैसा हरा भरा कबाब बनाने की रेसिपी। इसका लाजवाब स्वाद आपकी पार्टी की शान बनेगा। हरा भरा कबाब बनाने के लिए पालक, हरी मटर के दाने और आलू का इस्तेमाल किया जाता है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पालक - 2 कप
आलू उबले - 2-3
मटर - 3/4 कप
हरी मिर्च - 1-2
अदरक कद्दूकस - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
इलायची पाउडर - 1 चुटकी
अमचूर - 3/4 टी स्पून
हरा धनिया - 3 टेबलस्पून
ब्रेडक्रम्ब्स - 3 टेबलस्पून
भुना बेसन - 3 टेबलस्पून
तेल - 3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार hara bhara kabab recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

हरा भरा कबाब बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर साफ करें। इसके बाद आलू और मटर के दाने को उबाल लें। अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें पालक डालकर कुछ देर तक उबालें। उसके बाद पालक को छन्नी में डालकर छान लें जिससे पानी निकल जाए। इसके तुरंत बाद पालक को ठंडे पानी में डाल दें और एक मिनट तक रखने के बाद निकाल लें। पालक को ठंडे पानी से निकालने के बाद बारीक काट लें।

एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें उबले मटर के दाने डालकर कुछ देर भूनें। इसके बाद इसमें पालक और स्वादानुसार नमक डाल दें। इन्हें तब तक पकाना है जब तक कि पालक और मटर के दानों का पानी सूख न जाए। इसके बाद हल्दी पाउडर और हरा धनिया डालकर 1 मिनट तक और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। इसके बाद हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद उबले आलू लें और उन्हें कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो उन्हें हाथों से भी मैश कर सकते हैं। इसके बाद इसमें हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, गरम मसाला, इलायची पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद भुना बेसन, ब्रेडक्रम्ब्स और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

अब इस मिश्रण में पालक और मटर डालकर सभी सामग्रियों को मैश करते हुए एकसार कर लें। अब इस मिश्रण को हथेलियों पर लेकर उन्हें कबाब का आकार देकर एक प्लेट में अलग रखते जाएं। इसके बाद नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें। इसमें थोड़ा सा तेल डालकर कबाब को तब तक सेकें जब तक कि इसका रंग सुनहरा न हो जाए। इसी तरह सारे कबाब तैयार कर लें। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर हरे भरे कबाब बनकर तैयार हैं। इन्हें टमाटर कैचप और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology