न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपने कभी लिया हैं राजस्थानी अंदाज में बनी हल्दी की सब्जी का स्वाद #Recipe

अगर आप भी किसी राज्य की स्पेशल डिश बनाने की सोच रही है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थानी अंदाज में बनी हल्दी की सब्जी बनाने की रेसिपी। स्वाद के साथ ही सेहत के लिहाज से भी हल्दी की सब्जी बेहद लाभकारी होती है। इसे 20 मिनट में बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। अगर आपने कभी भी इसका स्वाद नहीं लिया तो एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 5:16:44

क्या आपने कभी लिया हैं राजस्थानी अंदाज में बनी हल्दी की सब्जी का स्वाद #Recipe

भारत एक विशाल देश हैं जहां के हर राज्य के अपने कुछ स्पेशल जायके हैं जो उनकी पहचान बने हैं। अगर आप भी किसी राज्य की स्पेशल डिश बनाने की सोच रही है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थानी अंदाज में बनी हल्दी की सब्जी बनाने की रेसिपी। स्वाद के साथ ही सेहत के लिहाज से भी हल्दी की सब्जी बेहद लाभकारी होती है। इसे 20 मिनट में बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। अगर आपने कभी भी इसका स्वाद नहीं लिया तो एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहिए। कुछ अलग खाने की चाहत रखते हैं तो राजस्थानी अंदाज में बनी हल्दी की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन बनेगी। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

कच्ची हल्दी की गांठें - 1 कटोरी
प्याज - 1
मटर - 1 कप
दही - 1/2 किलो
लहसुन - 5-6 कली
जीरा - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 2 टी स्पून
काली मिर्च - 1 टी स्पून
सौंफ पाउडर - 2 टी स्पून
हरी इलायची - 2-3
हरी मिर्च - 2-3
हरी धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
हींग - 1 चुटकी
दालचीनी - 2 टुकड़े
देसी घी - 250 ग्राम
नमक - स्वादानुसार

haldi ki sabji recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी की गांठे कद्दूकस कर लें। इसके बाद प्याज के बारीक टुकड़े काट लें। अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें कद्दूकस कच्ची हल्दी डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद हल्दी को एक प्लेट में निकाल लें। अब इसी घी में मटर के दाने डालकर फ्राई करें और निकाल लें।

अब मिक्सिंग बाउल में दही डालकर उसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स कर अलग रख दें। अब बचे हुए घी को दोबारा गर्म करते हुए उसमें जीरा, सौंफ और अन्य मसाले डाल दें। कुछ देर तक मसाले भूनने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर फ्राई करें। जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन हो जाए तो इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर पकाएं। कुछ देर बार दही का मिश्रण डालकर चलाते हुए फ्राई करें।

दही के मिश्रण और मसालों को चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें फ्राइड हल्दी और मटर दाने डाल दें। कुछ देर पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर करछी से मिक्स कर दें। अब कड़ाही को ढककर सब्जी को 10 मिनट तक और पकने दें। फिर गैस बंद कर हरी धनिया पत्ती से सब्जी को गार्निश करें। सब्जी को रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम