सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें खानपान का अपना विशेष मजा होता हैं क्योंकि इन दिनों में आपका बाजार में हर प्रकार की सब्जियां ताज़ी मिल जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गुजराती उंधियू बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो हरीभरी सब्ज़ियों के एकसाथ सवाद का मजा देगी। इसका स्वाद एक बार लेंगे तो बारबार इसे खाने की जिद करेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री- 200 ग्राम सेम की फली (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
- 2 टेबलस्पून बेसन
- 4 छोटे बैंगन (दो भाग में चीरा लगाए हुए)
- 4 बेबी पोटैटोज़ (दो भाग में चीरा लगाए हुए)
- 1 कच्चा केला (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 शकरकंद (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
- 3-4 हरी मिर्च (कटी हुई)
- आधा टीस्पून हींग
- अदरक का एक टुकड़ा (कुटा हुआ)
- आधा टीस्पून अजवायन
- आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
- आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून धनिया पाउडर
- आधा टीस्पून अमचूर पाउडर
- आधा टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- आधा टीस्पून शक्कर पाउडर
- थोड़ा-सा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
![सर्दियों में ले हरीभरी सब्ज़ियों से बने गुजराती उंधियू का स्वाद #Recipe gujarati undhiyu recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 2 टीस्पून तेल
- 1 नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
- 2 टेबलस्पून काजू का पेस्ट
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि- बाउल में बेसन, तेल, थोड़ा नमक और सारे पाउडर मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंध लें।
- 5 मिनट तक ढंककर रख दें।
- चिकनाई लगे हाथों से थोड़ा-थोड़ा गुंधा हुआ मिश्रण लेकर मुठिया बनाएं।
- कड़ाही में तेल गरम करके मुठिया को सुनहरा होने तक तल लें।
- एक प्लेट में सारे पाउडर मसाले, नींबू का रस, काजू का पेस्ट मिलाएं।
- इस मिश्रण को बैंगन और आलू में भरें।
- कुकर में 1 टेबलस्पून गरम करके हींग और अजवायन का छौंक लगाएं।
- अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें। केले, शकरकंद, भरे हुए आलू-बैंगन, काजू का पेस्ट, बेसन मुठिया और बचे हुए सारे मसाले और स्वादानुसार नमक मिक्स करें।
- आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर कुकर में 3 सीटी आने पकाएं।
- फिर आंच धीमी करके 5 मिनट तक पकाएं। आंच बंद कर दें।
- गरम-गरम उंधियो को नारियल से सजाकर रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।