न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में जिंजर गार्लिक सूप के साथ करें सुबह की शुरुआत, मौसमी बीमारियों से मिलेगी राहत #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए जिंजर गार्लिक सूप बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 9:20:59

सर्दियों में जिंजर गार्लिक सूप के साथ करें सुबह की शुरुआत, मौसमी बीमारियों से मिलेगी राहत #Recipe

सर्दियों के दिनों में मौसमी बीमारियों की परेशानी बढ़ जाती है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को आमतौर पर सर्दी, जुकाम और खांसी इस मौसम में हो ही जाती हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में इम्युनिटी बढ़ाने वाले गर्म आहार लेने चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए जिंजर गार्लिक सूप बनाने की Recipe लेकर आए हैं। सर्दियों के दिनों में इसके साथ सुबह की शुरुआत करें और खुद को स्वस्थ रखें। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

अदरक का टुकड़ा - 2 इंच
लहसुन - 8-10
गाजर - 1/2 टुकड़ा
हरा धनिया - 1 टी स्पून
कॉर्न फ्लोर - 2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
नींबू का रस - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

सर्दियों में जिंजर गार्लिक सूप के साथ करें सुबह की शुरुआत, मौसमी बीमारियों से मिलेगी राहत #Recipe

बनाने की विधि

जिंजर-गार्लिक सूप बनाने के लिए सबसे पहले अदरक, गाजर को लें। इन्हें पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। अब लहसुन लें और उसे छील लें। इसके बाद गाजर और अदरक के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें और लहसुन को अच्छी तरह से कूट लें। अब एक कड़ाही/पैन लें और उसमें घी या बटर को डालकर गर्म करें। जब घी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए अदरक और लहुसुन को डाल दें। इसे लगभग एक मिनट तक फ्राई करें। जब इसका रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो गैस की आंच धीमी कर दें और उसमें कटी हुई गाजर डालकर लगभग 2 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं। अब इसमें पानी डाल दें और गैस की फ्लेम मीडियम कर लगभग 5 मिनट तक उबालें।

जब सूप में उबाल आ जाए तो उसमें स्वादानुसार नमक डाल दें। अब कॉर्न फ्लोर को लें और उसमें पानी मिक्स कर सूप में डाल दें। ये ध्यान रहे कि कॉर्न फ्लोर को सूप में अच्छी तरह से उबाल आने के बाद ही डालना है। अब इस मिश्रण को कम से कम 10 मिनट तक अच्छी तरह से पकने दें। 10 मिनट बाद जब सूप गाढ़ा हो जाए तो उसमें काली मिर्च पाउडर को डाल दें और गैस को बंद कर दें। इसके बाद उसमें नींबू रस को मिला दें। इस तरह आपका जिंजर गार्लिक सूप बनकर तैयार हो चुका है। अब इसे कटा हुआ हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत