Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही लें गाजर के हलवे का स्वाद #Recipe

आज हम आपके लिए गाजर का हलवा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका स्वाद आपके मुंह में मिठास घोल देगा और सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 9:40:32

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही लें गाजर के हलवे का स्वाद #Recipe

सर्दियों ने अपनी दस्तक दे दी हैं और मौसम में सर्द हवाओं ने अपना डेरा डाल लिया हैं। सर्दियों के इन दिनों में सभी गाजर के हलवे का स्वाद लेना जरूर पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गाजर का हलवा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका स्वाद आपके मुंह में मिठास घोल देगा और सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

गाजर (बड़े साइज़) - 5
मावा - 1/2 कप
दूध - 1 कप
चीनी - 1/2 कप
बादाम कटे - 10
काजू कटे - 8
किशमिश - 10 नग
पिस्ता कटा - 5 नग
पिसी इलायची - 1 टी स्पून
घी - 1/4 कप
सूखे मेवे - 1 टेबल स्पून gajar halwa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

घर में स्वादिष्ट गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को साफ पानी से धोकर पोछ लें और छील लें। उसके बाद उसे कद्दूकस कर लें। अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें दूध डालकर कद्दूकस की हुई गाजर को मिला दें और उसे मीडियम आंच पर पकने दें। इस दौरान दूध और गाजर को चमचे की मदद से चलाते रहें। जब गाजर का पानी सूख जाए और दूध गाढ़ा होकर अच्छे से मिक्स हो जाए उसके बाद गाजर में चीनी और घी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब हलवे में चीनी अच्छी तरह से घुल जाए तो उसे भी अच्छी तरह से सुखा लें।

गाजर जब अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें मावा (खोया) मिक्स करें। ध्यान रहे की मावा मिक्स करने से पहले उसे अच्छी तरह से दोनों हाथों से मैश कर लें। इसके बाद हलवे को अच्छे से चलाएं। इसके बाद हलवे में ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश मिला दें जो पहले से काटकर रखी हुई थीं। इसके बाद मीडियम आंच कर दें और इसमें इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब हलवे को अच्छी तरह से पकने दें। जब हलवे में से भीनी-भीनी पकने की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। इस तरह आपका गाजर का हलवा तैयार हो गया है। इसमें ऊपर से काजू, बादाम के टुकड़े डालकर गार्निंश करें। अब गाजर का हलवा सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इस विंटर सीजन में आप भी गरमागरम हलवे का मज़ा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology