Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे पार्टी में मीठे के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं स्वाद से भरपूर फ्रूट कस्टर्ड #Recipe

आप पोषण और स्वाद से भरपूर फ्रूट कस्टर्ड ट्राई कर सकते हैं। गर्मियों के इन दिनों में ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड सभी को पसंद आता हैं। इसे घर पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 10:49:25

बर्थडे पार्टी में मीठे के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं स्वाद से भरपूर फ्रूट कस्टर्ड #Recipe

जब भी कभी घर में कोई बर्थडे पार्टी या फंक्शन ओर्गेनाइज किया जाता हैं तो फ़ूड लिस्ट में मीठे को जरूर शामिल किया जाता हैं। ऐसे में सोच-विचार किया जाता हैं कि मीठे में अलग क्या बनाया जाए जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए। तो ऐसे में आप पोषण और स्वाद से भरपूर फ्रूट कस्टर्ड ट्राई कर सकते हैं। गर्मियों के इन दिनों में ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड सभी को पसंद आता हैं। इसे घर पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

दूध - 1 लीटर
कस्टर्ड पाउडर - 2 टेबलस्पून
सेब कटा - 1
अनार - 1
कीवी - 1
अंगूर - 14-15
काजू - 10-12
चीनी - स्वादानुसार fruit custard,fruit custard recipe,special recipe,sweet recipe बनाने की विधि

फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले सेबफल और कीवी के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद अंगूर को दो टुकड़ों में काट लें। अब अनार लें और उसे छीलकर उसके दाने एक बाउल में निकालकर रख लें। इसके अलावा किसी और मौसमी फल को आप फ्रूट कस्टर्ड में शामिल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अब आधा कप ठंडा दूध निकाल लें और बाकी के दूध को बर्तन में डालकर गैस पर उबलने के लिए चढ़ा दें। दूध को धीमी आंच पर उबालें और इसमें स्वादानुसार चीनी भी मिला दें।

अब पहले से निकाले गए आधा कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छे से घोल दें। इस दौरान जब दूध में एक उबाल आ जाए तो उसमें कस्टर्ड मिला ठंडा दूध पतली धार बनाकर डालते जाएं। इसे एक चम्मच की मदद से चलाते भी जाएं। इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमी ही रखें। चम्मच से दूध को लगातार चलाने से ये बर्तन के तले पर नहीं चिपकेगा। दूध को गाढ़ा होने तक उबाले। इसे गाढ़ा होने में 5-7 मिनट का वक्त लगेगा।

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसे एक बाउल में निकाल लें और बाउल को ठंडा पानी में रखकर उसे चम्मच से चलाते हुए ठंडा करें। इससे दूध के ऊपर मलाई नहीं जम पाएगी। जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें सभी कटे हुए फ्रूट्स डालकर मिला दें और कस्टर्ड को 45 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। तय समय के बाद फ्रूट कस्टर्ड को फ्रिज से निकाल लें। आपका स्वादिष्ट और ठंडक घोल देने वाला फ्रूट कस्टर्ड बनकर तैयार हो चुका है। इसे सर्व करने से पहले थोड़े से अनार दानों से गार्निश कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology