Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

व्रत के दौरान उठाए फलाहारी आलू की टिक्की का लुत्फ, जानें बनाने का तरीका #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए फलाहारी आलू टिक्की बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे सभी पसंद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 1:54:20

व्रत के दौरान उठाए फलाहारी आलू की टिक्की का लुत्फ, जानें बनाने का तरीका #Recipe

सनातन धर्म में हिन्दू पंचांग के अनुसार हर दिन कोई ना कोई व्रत तो होता ही हैं और कई लोग तो सप्ताह में एक से अधिक दिन व्रत रखते हैं। जैसे ही व्रत की बात आती हैं मन में सादा खाने की बात उठती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं व्रत के दौरान भी आप एक समय चटपटा स्वाद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए फलाहारी आलू टिक्की बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे सभी पसंद करेंगे। आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

आलू - 5-6
सिंघाड़ा आटा - 1 कटोरी
हरी मिर्च - 2-3
हरा धनिया - 1 कटोरी
कढ़ी पत्ते - 7-8
तेल - जरूरत के मुताबिक
सेंधा नमक - स्वादानुसार falahari aloo tikki recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

फलाहारी आलू टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को कुकर में डालकर उबाल लें। पानी में एक चुटकी सादा नमक भी डाल दें, जिससे आलू के छिलके आसानी से उतर सकें। जब तक आलू उबल रहे हैं, उसी दौरान हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट लें। कुकर में दो-तीन सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और उबले आलू निकालकर उनके छिलके उतार लें।

अब एक मिक्सिंग बाउल में उबले आलू डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद मैश्ड आलू में सिंघाड़ा आटा डाल दें। इसमें कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, स्वादानुसार सेंधा नमक और कढ़ी पत्ते डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद तैयार मसाले को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर हथेलियों की मदद से आलू टिकिया तैयार करते जाएं और एक प्लेट में अलग रखते जाएं।

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर सतह पर चारों ओर फैला दें। इसके बाद तैयार की गई टिकिया को एक-एक कर तवे में क्षमता के हिसाब से रखें और उन्हें सेकें। कुछ देर बाद टिकिया पलट दें और थोड़ा सा तेल का प्रयोग करें। टिकिया तब तक सेकना हैं जब तक कि दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। इसके बाद उन्हें प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी आलू टिकिया को सेक लें। फलाहार के लिए स्वादिष्ट आलू टिकिया बनकर तैयार हो चुकी हैं। इन्हें गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology