न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनवी स्टाइल में बना दम आलू बढ़ा देगा आपके भोजन का जायका #Recipe

अगर आप आलू को अलग अंदाज में बनाना चाहते हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं लखनवी स्टाइल में बने दम आलू बनाने की रेसिपी। इसमें कई तरह के जायकेदार मसालों का उपयोग किया जाता है। इसे बनाने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगता हैं। घर में आए मेहमान के लिए कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते हैं तो लखनवी दम आलू ट्राई कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 6:09:43

लखनवी स्टाइल में बना दम आलू बढ़ा देगा आपके भोजन का जायका #Recipe

आलू हमारे भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिससे कई व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर आप आलू को अलग अंदाज में बनाना चाहते हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं लखनवी स्टाइल में बने दम आलू बनाने की रेसिपी। इसमें कई तरह के जायकेदार मसालों का उपयोग किया जाता है। इसे बनाने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगता हैं। घर में आए मेहमान के लिए कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते हैं तो लखनवी दम आलू ट्राई कर सकते हैं। आलू से बनी सब्जी के तौर पर दम आलू बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

आलू - 1/2 किलो
कद्दूकस आलू - 1 कप
पनीर कद्दूकस - 1 कप
प्याज प्यूरी - 2 कप
टमाटर प्यूरी - 2-3 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1 टी स्पून|
कसूरी मेथी - डेढ़ टी स्पून
क्रीम - 1 टेबलस्पून
मक्खन - 1 टेबलस्पून
हरी धनिया पत्ती - 3 टेबलस्पून
देसी घी - 4 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

dum aloo recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

लखनवी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें गरम मसाला, प्याज की प्यूरी और थोड़ा सा नमक डालकर पकाएं। कुछ देर तक ग्रेवी को पकाने के बाद पैन समेत अलग रख दें। अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें भी थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें। घी पिघलने के बाद टमाटर प्यूरी और थोड़ा सा नमक डालकर इसे भी पका लें।

अब आलू लेकर उनके एक-एक कर छिलके उतार लें। इसके बाद चम्मच या किसी नुकीली चीज की मदद से आलू को ऊपर की ओर से इस तरह खोखला करें कि उसका बीच का हिस्सा पूरी तरह से निकल जाए। इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर उसमें खोखले आलू डालकर उन्हें डीप फ्राई कर लें। इसके बाद आलू को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें। अब कद्दूकस आलू और पनीर को लेकर साथ में मैश कर लें। इसके बाद इन्हें डीप फ्राइड आलू की खाली जगह पर भरकर रख दें।

अब एक कड़ाही में प्याज और टमाटर की ग्रेवी डालकर उसे तब तक पकाएं जब तक कि उसका तेल अलग न होने लग जाए। इसके बाद ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिला दें। इसके बाद ग्रेवी में क्रीम और मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और कुछ देर और पकने दें। इसके बाद इसमें फिलिंग वाले आलू डाल दें और मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। ध्यान रहे कि आलू अच्छी तरह से पक जाए। आपकी स्वादिष्ट लखनवी दम आलू की सब्जी बनकर तैयार है। इसके नान, रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम