न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दाल पकवान के साथ करें दिन की शुरुआत, लाजवाब स्वाद बना देगा आपको दीवाना #Recipe

आज हम आपकी दुविधा दूर करते हुए लाजवाब स्वाद देने वाली फेमस सिंधी डिश दाल पकवान बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 8:49:30

दाल पकवान के साथ करें दिन की शुरुआत, लाजवाब स्वाद बना देगा आपको दीवाना #Recipe

जब भी कभी कुछ अलग स्नैक्स या ब्रेकफास्ट के बारे में सोचते हैं तो यह दुविधा का कारण बन जाता हैं। ऐसे में आज हम आपकी दुविधा दूर करते हुए लाजवाब स्वाद देने वाली फेमस सिंधी डिश दाल पकवान बनाने की Recipe लेकर आए हैं। कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

दाल के लिए सामग्री

चने की दाल - 1 कप
टमाटर कटा - 1
प्याज कटा - 1
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1 टी स्पून
राई - 1/2 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर - 1/4 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
नींबू रस - 1 टी स्पून
इमली का पानी - 1 टी स्पून
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार

dal pakwan recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

पकवान बनाने के लिए सामग्री

मैदा - 2 कप
अजवायन - 1 टी स्पून
तेल - 1/2 कप
गुनगुना पानी - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि

दाल पकवान बनाने के लिए सबसे पहले हम दाल तैयार करेंगे। इसके लिए एक प्रेशर कुकर में चने की दाल डालकर उसमें पानी, हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाकर मीडियम आंच पर इसे पकाएंगे। जब कुकर में 5 से 6 सीटी आ जाए तो गैस बंद कर देंगे और कुकर की गैस रिलीज होने देंगे। अब एक कड़ाही लेंगे और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करेंगे। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालकर उसे चटकने देंगे। इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर उन्हें नरम होने तक पकाएंगे। अब इसमें गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिश्रण को 1 मिनट तक पकने देंगे। इसके बाद कुकर का ढक्कन खोलकर उसमें से दाल निकाल लेंगे और उसे टमाटर के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे। अब दाल को लगभग 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने देंगें। इसके बाद गैस बंद कर देंगे। इस तरह आपकी दाल तैयार हो गई है।

अब पकवान बनाने के लए सबसे पहले एक गहरे तले वाले बर्तन में मैदा सहित अन्य सारी सामग्री डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे। उसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद लेंगे। इसके बाद आटे को लगभग 30 मिनट के लिए कपड़े से ढ़ककर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। इस बीच आटे को लेकर उसकी लोइयां तोड़ लें। अब एक लोई को लें और उसमें सूखे मैदे को लपेटकर रोटी जैसा बेल लें। इसके बाद कांटे वाली चम्मच की मदद से पूरी रोटी में छेद कर दें। ऐसा करने की वजह है जिससे की तेल में तलते वक्त पकवान फूलेंगे नहीं। अब तैयार की गई इन रोटियों को तेल में डालें और उन्हें फ्राई करें। एक तरफ से सुनहरा होने के बाद पकवान को पलट लें और उसे दूसरी तरफ से फ्राई करें। दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने के बाद पकवान को कड़ाही में से निकाल लें। इसी तरह सारे पकवान बनाकर उन्हें तल लें। आपका स्वादिष्ट दाल-पकवान बनकर तैयार हो चुका है। एक बाउल में दाल निकालकर उसमें ऊपर से नींबू रस, इमली का पानी, प्याज और चाट मसाला डालकर गरमागरम पकवान के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!