न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब घर पर ही मिलेगा दाल मखनी का रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, बनाए इस तरह #Recipe

आज हम आपके लिए दाल मखनी बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आपको घर पर ही इसका रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिल पाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 7:52:09

अब घर पर ही मिलेगा दाल मखनी का रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, बनाए इस तरह #Recipe

भारतीय भोजन में दाल का बहुत महत्व हैं। घरों में कई तरह की दाल बनाई जाती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि जब भी कभी बाहर रेस्टोरेंट में जाते हैं तो वहां भी दाल खाना पसंद करते हैं क्योंकि रेस्टोरेंट की दाल का अपना अलग ही स्वाद होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दाल मखनी बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आपको घर पर ही इसका रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिल पाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

राजमा - 1/2 कप
चना दाल - 1/2 कप
उड़द दाल साबुत - 1 कप
मलाई - 4 टेबलस्पून
दूध - 1/2 कप
बटर - 3 टेबलस्पून
टमाटर बारीक कटे - 2
प्याज बारीक कटा - 1
हरी मिर्च बारीक कटी - 3
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
लौंग - 3
जीरा - 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टेबलस्पून
हींग - 1 चुटकी
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून

dal makhani recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

कश्मीरी लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
तेल - 4 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि

दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल, चना दाल और राजमा को लें और उन्हें अच्छे से साफ कर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल और राजमा को अच्छे से धो लें। अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमें दालें और राजमा डाल दें। इसमें 4 कप पानी मिला दें, फिर हल्दी, दूध, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें।

इसके बाद मीडियम आंच पर गैस चालू कर कुकर में 5 से 6 सीटी आने दें। जब सीटियां आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने का इंतजार करें। कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें और दाल को करछी की मदद से अच्छी तरह से मिला दें।
अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें लौंग, जीरा और हींग डालकर भून लें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें और सभी को अच्छे से भूनें। फिर इस मिश्रण में प्याज और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें। जब प्याज नरम हो जाएं तो उसमें टमाटर डाल दें और चार से पांच मिनट तक इन्हें ढककर पकने दें।

अब दाल में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अमचूर डालकर मिक्स कर दें। दाल अगर गाढ़ी लगे तो उसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं। इसके बाद दाल को अच्छे से मिलाकर लगभग 5 मिनट तक उबलने दें, उसके बाद गैस की फ्लेम बंद कर दें। अब दाल में ऊपर से बटर, मलाई, कसूरी मेथी और कटी हुई धनिया पत्ती डालकर सजा दें। डिनर के लिए आपकी स्वादिष्ट दाल मखनी बनकर तैयार हो गई है। इसे नान, पराठा, रोटी या फिर चावल के साथ परोसा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!