न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ढ़ाबे जैसी दाल फ्राई अब बनेगी घर पर, वीकेंड स्पेशल में करें शामिल #Recipe

हम आपके वीकेंड डिनर को स्पेशल बनाने के लिए ढ़ाबे जैसी दाल फ्राई बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 9:30:38

ढ़ाबे जैसी दाल फ्राई अब बनेगी घर पर, वीकेंड स्पेशल में करें शामिल #Recipe

वीकेंड आ चुका हैं जिसमें अधिकतर लोग अपना डिनर बाहर ढ़ाबे या रेस्तरां में करना पसंद करते हैं। अगर आप आज का दिन घर पर बिता रहे हैं तो हम आपके वीकेंड डिनर को स्पेशल बनाने के लिए ढ़ाबे जैसी दाल फ्राई बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

अरहर दाल (तुअर दाल) - डेढ़ कप
टमाटर बारीक कटे - 2
प्याज बारीक कटा - 1
देसी घी - 5 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 2 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी - 3
गरम मसाला - 1 टी स्पून
साबूत लाल मिर्च - 2
हरा धनिया - बारीक कटा
सरसों - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
अमचूर पाउडर - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

dal fry recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

दाल फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले अरहर दाल को लें और उसे एक-दो बार अच्छी तरह से पानी से धो लें। इसके बाद कुकर को गैस पर रखें और उसमें 2 कप पानी डालकर दाल डाल दें। फिर दाल में आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच नमक मिला दें। अब कुकर का ढक्कन बंद कर गैस चालू कर दें। जब तक कुकर की पहली सीटी न आ जाए तब तक गैस की आंच तेज रहने दें। उसके बाद गैस की फ्लेम को मीडियम कर दें। इसके बाद मीडियम आंच पर ही कुकर में चार-पांच सीटियां और आने दें। कुकर में जब पांच सीटियां आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने का इंतजार करें।

इस दौरान दाल में लगने वाले तड़के की तैयारी कर लें। एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें हींग, जीरा, हरी मिर्च और राई डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद उसमें कटी हुई प्याज डालकर फ्राई करें। प्याज को तब तक भूनें जब तक उसका रंग लाइट ब्राउन न हो जाए। इस दौरान प्याज को लगातार चलाते रहें। प्याज जब भुन जाए तो उसमें टमाटर, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर और गरम मसाला डाल दें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें। जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए तो आधा कप पानी इसमें डाल दें और पांच मिनट तक और भूनें। इस तरह दाल का तड़का तैयार हो जाएगा।

अब ये जो तड़का तैयार हुआ है इसे दाल के ऊपर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। आपको अगर दाल गाढ़ी लगती है तो उसमें थोड़ा सा और पानी मिलाकर कुकर को आंच पर रखकर एक उबाल देंगे। जब दाल उबल जाए तो उसमें ऊपर से धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगें। अब दाल पर तड़का लगाएं। इसके लिए छोटे पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें और जब घी गर्म हो जाए तो गैस की आंच बंद कर उसमें खड़ी लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर मिक्स कर दें। इस तड़के को दाल के ऊपर डाल दें। इस तरह आपकी रेस्तरां जैसा स्वाद देने वाली दाल फ्राई तैयार हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग