Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ढ़ाबा स्टाइल दाल फ्राई आसानी से बनाए घर पर, स्वाद ऐसा जिसे कभी नहीं भूल पाएंगे #Recipe

आज हम आपके लिए ढ़ाबा स्टाइल दाल फ्राई बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप से आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 9:15:49

ढ़ाबा स्टाइल दाल फ्राई आसानी से बनाए घर पर, स्वाद ऐसा जिसे कभी नहीं भूल पाएंगे #Recipe

दाल भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे घरों में आमतौर पर बनाया जाता ही हैं। लेकिन जब भी कभी बाहर रेस्टोरेंट या ढ़ाबे में जाते हैं तो वहां की दाल का स्वाद जरूर लेते हैं जो कि अलग होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ढ़ाबा स्टाइल दाल फ्राई बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप से आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

तुअर दाल - 4 टेबल स्पून
मूंग दाल - 3 टेबल स्पून
चना दाल - 3 टेबल स्पून
पानी - डेढ़ कप + 3/4 कप
प्याज (बारीक कटा) - 1
टमाटर (बारीक कटा) - 1
हरी मिर्च (बारीक कटी) - 3
घी - 2 टेबल स्पून|
अदरक पिसा - 1/2 इंच
लहसुन कलियां (पिसी) - 4
लौंग - 3
जीरा - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 2 सूखी
दालचीनी - 2
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
हल्दी पाउडर - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पिसी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
नींबू रस - 1 टी स्पून
हरा धनिया (बारीक कटा) - 2 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार dal fry recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

दाल फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को लें और उन्हें अच्छी तरह से पानी में धो लें। इसके बाद उन्हें 10 मिनट पानी में भिगो दें। अब दाल के मिश्रण को प्रेशर कुकर में डाल दीजिए। अब उसमें नमक और डेढ़ कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। अब कुकर को तेज आंच पर रख दें। जब पहली सीटी आ जाए तो गैस की आंच को मीडियम कर दें। जब तक कुकर में तीन सीटी न आ जाएं तब तक दालों को पकाएं। अब गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने के बाद ही खोलें। इससे दाल अच्छे से पक जाएगी। अब कुकर का ढक्कन निकाल दें। दाल को मसलने या पीसने की जरुरत नहीं है। अब तड़का लगाने की तैयारी करें।

एक कड़ाही में मीडियम आंच पर घी को गर्म करें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, लाल मिर्च, लौंग और दालचीनी डाल दें। फिर जब यह तड़कने लग जाए तो इसमें प्याज डालकर कलछी से अच्छे से चलाते रहें। जब तक प्याज हल्का भूरा न हो जाए तब तक इसे भूनें। अब पिसा हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और लहसुन को भूनिए। अब इसमें बारीक कटे टमाटर और नमक मिला दें। इसे तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाएं।

फिर गरम मसाला, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब उबली हुई दाल को इसमें डालें और लगभग 1-2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें नींबू रस और 3/4 पानी मिलाकर मीडियम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। बीच बीच में इसे हिलाते रहें। 5 मिनट के बाद गैस बंद कर दें। अब आपकी ढ़ाबा स्टाइल की दाल फ्राई तैयार हो चुकी है। अब इसे एक बर्तन में निकाल लें और ऊपर से बारिक कटा हुआ धनिया डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology