Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह आसानी से घर पर बना सकेंगे बाजार जैसे दही वड़ा #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए दही वड़ा बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जो स्वादिष्ट दही वड़ा तैयार करने में आपकी मदद करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 9:54:59

इस तरह आसानी से घर पर बना सकेंगे बाजार जैसे दही वड़ा #Recipe

बाजार में दही वडा का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा जिसे दही भल्ले के तौर पर भी जाना जाता हैं। इसे स्ट्रीट फूड के तौर पर खूब पसंद किया जाता हैं। लेकिन इसे आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए दही वड़ा बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जो स्वादिष्ट दही वड़ा तैयार करने में आपकी मदद करेगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

उड़द दाल - 1/2 किलो
दही - 1 कप
चीनी - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 2 टेबलस्पून
चाट मसाला - 1 टेबलस्पून
काला नमक - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
बेकिंग पाउडर - 1/2 टी स्पून
रिफाइंड तेल - 1 कप
हरा धनिया बारीक कटा - 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी - 2
अदरक - 2 इंच टुकड़ा
इमली का पेस्ट - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार dahi vada recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को लें और उसे धोकर रात भर भिगो कर रख दें। सुबह दाल में थोड़ा-सा पानी मिलाकर मिक्सर की मदद से पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे कि बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए की इससे वड़ा आसानी से बन सके। इसके बाद बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसमें बेकिंग पाउडर और नमक डालकर दोबारा फेंटें। वड़ा बनाने के लिए बैटर तैयार है या नहीं यह जानने के लिए बैटर को धीरे-धीरे पानी के ग्लास में डालें। बैटर अगर ऊपर से बहने लगे मतलब यह तैयार है। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। अब बैटर से अपने हथेलियों की मदद से एक बड़ी नींबू के आकार की गेंद बना लें।

इसके बाद हाथों को गीला करें और गीली उंगलियों से गेंद को ऊपर से दबाकर उसे सपाट कर लें। इसे गर्म तेल में धीरे से डाल दें। वड़ों को मीडियम आंच पर कुछ समय तक फ्राई करें, फिर आंच को कम करके धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें सेकें। अब तले हुए वड़ों को पानी भरे बड़े कटोरे में डालें और 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रख दें। फिर इसे निकाल कर अपने हथेलियों के बीच दबाकर इसका अतिरिक्त तेल और पानी निकाल लें। इसके बाद इन्हें अलग रख दें। इसी तरह सारे बैटर के वड़े तैयार कर लें।

अब दही लें और उसे छलनी से छान लें जिससे कि उसमें कोई बुलबुला न रहे। दही में चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब दही वड़ा मसाला बनाने के लिए सबसे पहले जीरे को सूखा भुन लें। जब इसका रंग ब्राउन हो जाए और जीरे की महक आने लगे तो सेकना बंद कर दें और जीरे को मिक्सर की मदद से पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब हरी मिर्च और धनिये की पत्तियों को बारीक काट लें। अदरक को भी बारीक काट लें। दही वड़ा सर्व करने से पहले उसमें दही के मिश्रण को पूरी तरह से डालकर ढक दें। इसके बाद ऊपर से चाट मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर छिड़क दें। दही वड़े में ऊपर से इमली की चटनी डालकर परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology