न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झटपट तैयार होगी राजस्थानी जायके वाली दही पापड़ की सब्जी #Recipe

आज हम आपके लिए राजस्थानी जायके वाली दही पापड़ की सब्जी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका जायका सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 9:48:57

झटपट तैयार होगी राजस्थानी जायके वाली दही पापड़ की सब्जी #Recipe

देश के विभिन्न प्रदेश का जायका अलग-अलग हैं और जब बात जायके की आती हैं तो राजस्थान का नाम शीर्ष पर आता हैं। राजस्थान के कई व्यंजन बेहद प्रसिद्द हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए राजस्थानी जायके वाली दही पापड़ की सब्जी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका जायका सभी को पसंद आएगा। यह कम मेहनत में झटपट तैयार हो जाती है। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

दही - डेढ़ कप
मूंग पापड़ - 2
बेसन - 3/4 टेबलस्पून
बूंदी - 1/4 कप
जीरा - 1 टी स्पून
अदरक कटा - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 3/4 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - डेढ़ टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 2
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
हींग - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार
तेल - डेढ़ टेबलस्पून

dahi papad sabji recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

दही पापड़ की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दही को निकाल लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद दही में बेसन, लाल मिर्च और हल्दी डालकर एक बार फिर अच्छी तरह से फेंटते हुए सभी को मिक्स कर लें। अब इसमें 2 कप पानी डाल दें और घोल को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद घोल को छानकर अलग रख लें। अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च के टुकड़े और हींग डालकर भून लें।

अब इस मसाले में डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर डाल दें और सभी को लगभग 1 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें अदरक डालकर 1 मिनट तक और भूनें। अब तैयार दही का घोल और स्वादानुसार नमक इसमें डाल दें और करछी की मदद से चलाते हुए इसे मिलाएं। जब तक ये घोल गाढ़ा न हो जाए इसे पकाते रहें। लगभग 2 मिनट में घोल गाढ़ा हो जाएगा।

अब एक नॉनस्टिक तवे पर या गैस की सीधी आंच पर मूंग के पापड़ को सेंक लें और उसके दो-दो इंच के टुकड़े कर लें। इसके बाद तैयार दही के मिश्रण में इन पापड़ के टुकड़ों और बूंदी को मिलाकर कम से कम 2 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद सब्जी में गरम मसाला पाउडर डालकर पकाएं। 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट दही पापड़ की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे कटे हुए हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!