न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद और सेहत दोनों में फायदेमंद हैं जायकेदार दही पनीर, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

अगर आप पनीर से बनी कोई सब्जी बनाने की सोच रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए दही पनीर बनाने की रेसिपी। यह सब्जी स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। करीब 30 मिनट में बनकर यह तैयार हो जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Sep 2022 6:50:33

स्वाद और सेहत दोनों में फायदेमंद हैं जायकेदार दही पनीर, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

पनीर वेजिटेरियन लोगों के लिए स्पेशल आहार बनता हैं जो कि प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत भी हैं। घर आए मेहमानों के लिए आहार में पनीर के व्यंजन शामिल किए जाते हैं। अगर आप पनीर से बनी कोई सब्जी बनाने की सोच रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए दही पनीर बनाने की रेसिपी। यह सब्जी स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। करीब 30 मिनट में बनकर यह तैयार हो जाती हैं। जायकेदार स्वाद के तौर पर दही पनीर बेहतर विकल्प बन सकता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 200 ग्राम
दूध - 1 कप
दही - 1/2 कप
खसखस - 1/2 कप
काजू - 8-10
बादाम - 8-10
जीरा - 1 टी स्पून
टमाटर - 1
तेजपत्ता - 1
लाल मिर्च खड़ी - 1
हरी मिर्च - 2
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
चीनी - 1/2 टी स्पून
तेल - जरूरत के अनुसार
नमक - स्वादानुसार

dahi paneer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

दही पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके चौकोर टुकड़े काटकर अलग रख दें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और काजू बादाम के भी बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में काजू, बादाम डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट करें। इसके बाद कड़ाही में खसखस डालकर उसे भी थोड़ा भून लें जिससे उसकी नमी निकल जाए। अब मिक्सर के जार में खसखस, बादाम, काजू, हरी मिर्च और टमाटर डालकर इन सभी का पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक बर्तन में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें। जब दूध गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ी सी चीनी डालकर पनीर के टुकड़े भिगोकर रख दें। जब तक पनीर भिगोया हुआ है, उस बीच एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, खड़ी लाल मिर्च, तेजपत्ता डालकर कुछ देर तक भूनें। इसके बाद इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर मिलाएं। ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से मिक्स कर दें।

अब ग्रेवी को तब तक पकाते रहें जब तक कि ये तेल ना छोड़ दे। ऐसा होने में लगभग 10 मिनट का वक्त लग सकता है। इसके बाद ग्रेवी में दूध और दही दोनों एक साथ डालकर मिक्स करें। पनीर को ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिलाते हुए मिक्स करें। अब जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा नमक और चीनी और मिला सकते हैं। सब्जी को कुछ मिनटों तक ढककर पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें। डिनर के लिए आपकी स्वादिष्ट दही पनीर की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे पराठे या रोटी के साथ सर्वकर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम