न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दही वाले आलू देंगे आपके भोजन को बेहतरीन जायका, मिनटों में होंगे तैयार #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपको दही वाले आलू बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बेहतरीन जायका आपके भोजन को स्पेशल बना देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 8:06:14

दही वाले आलू देंगे आपके भोजन को बेहतरीन जायका, मिनटों में होंगे तैयार #Recipe

जब भी कभी अचानक घर पर मेहमान आते हैं और घर पर कोई सब्जी नहीं होती हैं तो सामान्य तौर पर उपलब्ध आलू ही बनाए जाते हैं। लेकिन आप आलू बनाने का अंदाज बदलकर इस साधारण सब्जी को स्पेशल बना सकते हैं। जी हां, इसके लिए बस आपको जरूरत हैं दही की, जो घर में आसानी से मिल जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दही वाले आलू बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बेहतरीन जायका आपके भोजन को स्पेशल बना देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

दही - 350 ग्राम
आलू - 4-5
देसी घी - 2 टी स्पून
काजू पाउडर - 2 टेबलस्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
अदरक बारीक कटा - 1 टी स्पून
टमाटर कटा - 1 (वैकल्पिक)
हरी मिर्च कटी - 2
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

dahi aloo recipe,recipe,recipe in hindi

बनाने की विधि

दही आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को लें और उन्हें कुकर में उबाल लें। इसके बाद आलू को निकालकर उनके छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब दही में लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, काजू पाउडर डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकाएं। जब जीरा चटकने लगे तो उसके कटी अदरक डालें और लगभग 1 से 2 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं। इसे भी लगभग दो मिनट तक पकने दें। इसके बाद इस मिश्रण में काटकर रखे आलू डाल दें और करछी की सहायता से मिश्रण में अच्छे से मिला दें। अब सब्जी को कुछ देर तक पकने दें इस दौरान सब्जी चलाते रहें।

जब आलू हल्के भुन जाएं तो उसे कड़ाही से उतार लें और उसमें दही मिश्रण डाल दें। अब कड़ाही को एक बार फिर धीमी आंच पर गैस पर रख दें और सब्जी को जितना पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी मिला दें। सब्जी को 2 मिनट तक और पकाएं। आपकी स्वादिष्ट दही आलू की सब्जी बनकर तैयार हो गई है। इसे हरी धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान