न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनेगा कॉर्न-सूजी बॉल्स, बच्चों के चहरे पर आ जाएगी मुस्कान #Recipe

अगर आप बच्चों को लेकर कुछ स्पेशल बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए कॉर्न-सूजी बॉल्स बनाने की रेसिपी। इसे बच्चों के साथ बड़े भी बहुत स्वाद लेकर खाएंगे। करीब 15 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Sep 2022 8:10:06

ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनेगा कॉर्न-सूजी बॉल्स, बच्चों के चहरे पर आ जाएगी मुस्कान #Recipe

सुबह के नाश्ते में क्या बनाया जाए यह हमेशा से ही एक सोचने का विषय बनता हैं। अगर आप बच्चों को लेकर कुछ स्पेशल बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए कॉर्न-सूजी बॉल्स बनाने की रेसिपी। इसे बच्चों के साथ बड़े भी बहुत स्वाद लेकर खाएंगे। करीब 15 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाते हैं। कॉर्न-सूजी बॉल्स आपके ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड क्रंब्स - 1 कप
सूजी - 1 कप
कॉर्न के दाने - 3 बड़े चम्मच उबले हुए
दूध - 1 कप
पनीर - आधा कप
तेल - तलने के लिए
धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
नमक - स्वादानुसार
मैदा - 1/2 कप
चाट मसाला - 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर - आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - ऑप्शनल

corn sooji balls recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

कॉर्न-सूजी बॉल्स बनाने के लिए कड़ाही को गैस पर रखें। इसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। अब सूजी डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें दूध डाल दें और थोड़ी देर तक पकाएं। जब सूजी ड्राई हो जाए, तो इसमें उबली हुई मकई के दाने, पनीर, हरी मिर्च, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक, धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से चलाएं। अब गैस बंद कर दें। मिश्रण को एक साफ बाउल में निकाल दें। थोड़ी देर इसे ठंडा होने दें। अब इससे छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।

मैदे में थोड़ा सी काली मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। एक प्लेट में ब्रेड क्रंब्स रख दें। इस घोल में बॉल्स को डुबाएं। इन्हें ब्रेड क्रंब्स पर रखकर अच्छी तरह से परत चढ़ाएं। एक पैन में बॉल्स को डीप फ्राई करने के लिए तेल डालें। जब अच्छी तरह से तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक साथ 5-6 बॉल्स डालकर तलें। जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो प्लेट में निकालते जाएं। सभी बॉल्स को ऐसे ही तल लें। तैयार है नाश्ते या शाम में चाय के साथ स्नैक्स की तरह खाने के लिए टेस्टी, कुरकुरे कॉर्न-सूजी बॉल्स। इसे आप लाल या हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम